ओम प्रकाश बने भाजपा व्यापार व उद्योग सेल के संयोजक
संवाद सहयोगी आरएसपुरा भाजपा जिला कार्यालय आरएसपुरा में मंगलवार को भाजपा व्यापार और उद्य
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : भाजपा जिला कार्यालय आरएसपुरा में मंगलवार को भाजपा व्यापार और उद्योग सेल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश संयोजक श्याम लंगर सहित जिला प्रधान आरएसपुरा हरभजन सिंह, भाजपा बार्डर वेलफेयर सेल संयोजक बृजेश्वर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चाचू को भाजपा व्यापार व उद्योग सेल का जिला संयोजक बनाया गया। ओम प्रकाश आडवानी को उप संयोजक बनाया गया। व्यापार व उद्योग संयोजक श्याम लंगर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिन लोगों को सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है वो उसे ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी का फर्ज बनता है कि वो भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए। नवनियुक्त जिला संयोजक ओम प्रकाश चाचू ने पार्टी को विश्वास दिलाया कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतर कर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।