Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : अब सिर्फ 24 फीसद मरीज ही अस्पतालों में करवा रहे इलाज

श्रीनगर जम्मू उधमपुर राजौरी जैसे जिलों में पिछले दो सप्ताह में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बीस से 25 फीसद बढ़ी है। अब तक 76 फीसद से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घरों में चले गए

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 03:34 PM (IST)
Jammu Kashmir : अब सिर्फ 24 फीसद मरीज ही अस्पतालों में करवा रहे इलाज
Jammu Kashmir : अब सिर्फ 24 फीसद मरीज ही अस्पतालों में करवा रहे इलाज

जम्मू, रोहित जंडियाल । जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीजों ने नई उम्मीद पैदा की है। श्रीनगर, जम्मू, उधमपुर, राजौरी जैसे जिलों में पिछले दो सप्ताह में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बीस से 25 फीसद बढ़ी है। अब तक 76 फीसद से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घरों में चले गए हैं। अब 24 फीसद से भी कम मरीज अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। चिंता सिर्फ मौतों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ने को लेकर है।

loksabha election banner

नेशनल हेल्थ मिशन जम्मू-कश्मीर के आंकड़ों के अनुसार इस समय पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 32 हजार के आसपास लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 24,332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं अर्थात 76.28 फीसद मरीजों को छुट्टी देकर घरों में भेज दिया गया है। इनमें जम्मू संभाग में 78.53 फीसद और कश्मीर संभाग में 75.65 फीसद मरीज स्वस्थ हुए हैं। सुखद पहलू यह है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले को सबसे बड़ा हाटस्पाट समझा जाता है। इस जिले ने अपेक्षा से अधिक सकारात्मक परिणाम दिखाए हैं। दस अगस्त को इस जिले में जहां मात्र 57.65 फीसद मरीज ही ठीक हुए थे, वहीं अब 81.67 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह वह जिला है जहां पर पूरे कश्मीर के तीस फीसद के आसपास मरीज संक्रमित हुए हैं। इसी तरह कश्मीर संभाग में पुलवामा जिले में भी पहले की अपेक्षा बीस फीसद से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पहले यह दोनों ही जिले पिछडे़ हुए थे।

जम्मू संभाग में सबसे अधिक मरीज जम्मू जिले में हैं

इसी तरह जम्मू संभाग में सबसे अधिक मरीज जम्मू जिले में हैं। लेकिन इस जिले में पहले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रियासी जिले के बाद सबसे कम थी। दस अगस्त को इस जिले में सिर्फ 52.28 फीसद मरीज ही स्वस्थ थे लेकिन अब 18 फीसद बढ़कर 70.68 फीसद मरीज ठीक होकर अपने घरों में चले गए हैं। इसी तरह रियासी जिले ने भी लोगों को सुखद अहसास करवाया है। इस जिले में दो सप्ताह पहले जहां सिर्फ 37.38 फीसद मरीज ही स्वस्थ थे, अब इनकी संख्या दोगुना से अधिक बढ़कर 78.06 फीसद हो गई है। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में सुधार हुआ है।

राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में प्रीवेंटिव सोशल मेडिसीन विभाग में एचओडी और कोरोना संक्रमण पर शुरू से ही नजर रखे हुए डा. दिनेश कुमार का कहना है कि मरीजों का लगातार ठीक होना अच्छा संकेत हैं। अगर इसी रफ्तार से मरीज ठीक होते रहे तो आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

मौत का बढ़ता आंकड़ा चिंताजनक

एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ रही है। वहीं लगातार हो रही मौतों ने लोगों में दहशत बढ़ाई है। जम्मू-कश्मीर के अधिकारिक आंकड़ों में अब तक 608 मरीजों की मौत हो चुकी है। लेकिन गैर अधिकारिक आकंड़ों के अनुसार यह संख्या 622 हो गई है। इनमें से पांच सौ से अधिक मौतें सिर्फ तीन महीनों में हुई हैं। पहली मौत 22 मार्च को श्रीनगर में हुई थी। इसके बाद 93 दिनों में मौत का आंकड़ा सौ पहुंचा था। लेकिन अब हर दिन औसतन दस मरीजों की मौत हो रही है। जम्मू संभाग में भी अब मौतें होने लगी हैं।

जम्मू-कश्मीर में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा फीसद में

जिला             10 अगस्त को ठीक हुए मरीज       22 अगस्त को स्वस्थ हुए मरीज

  • श्रीनगर     57.65                              81.67
  • बारामुला     77.11                              74.82
  • पुलवामा      56.11                              78.98
  • कुलगाम      88.45                             85.81
  • शोपियां       86.39                             91.73
  • अनंतनाग    77.39                             76.81
  • बड़गाम       68.35                             70.36
  • कुपवाड़ा      79.02                             67.86 
  • बांडीपोरा      62.86                            52.17
  • गांदरबल      51.97                            48.47
  • जम्मू           52.28                            70.68
  • राजौरी         69.04                            91.70
  • रामबन         92.70                            95.89
  • कठुआ         82.17                            82.72
  • ऊधमपुर       66.88                            86.95
  • सांबा           64.94                            69.96
  • डोडा           83.77                            83.69
  • पुंछ            65.28                             80.46
  • रियासी        37.38                            78.06
  • किश्तवाड़     77.91                            89.00
  • कुल           68.33                            76.28

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.