Move to Jagran APP

Jammu : अब जागरूकता के लिए घराना वेटलैंड में लगेंगे बोर्ड

जम्मू के तराई क्षेत्रों में ब्रह्मी बतख सींखपर बेखुर बतख मुर्गाबी जल कौएतिद्दारी सरपट्टी सवन सिलेटी सवनजल मुर्गीछोटी सिहली क्रेन आदि प्रजाति के प्रवासी पक्षी कुछ मा हका समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। खासकर घराना परगवाल कुकरेआल वेटलैंड पर इन परिंदों का नजारा बनता है।

By VikasEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 12:41 PM (IST)
Jammu : अब जागरूकता के लिए घराना वेटलैंड में लगेंगे बोर्ड
प्रवासी पक्षियों जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अब वेटलैंड पर छोटे से बड़े तक कई साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता । प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अब वेटलैंड पर छोटे से बड़े तक कई साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसमें आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में भरपूर जानकारी दर्शाई जाएगी। वहीं लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। बोर्ड बनाने का काम आरंभ हो चुका है और कुछ स्थानों पर बोर्ड भी लगाए गए हैं। बड़े साइन बोर्ड जल्दी ही वेटलैंड क्षेत्रों में पहुंचा दिए जाएंगे।

loksabha election banner

जम्मू के तराई क्षेत्रों में ब्रह्मी बतख, सींखपर, बेखुर बतख, मुर्गाबी, जल कौए,तिद्दारी, सरपट्टी सवन, सिलेटी सवन,जल मुर्गी,छोटी सिहली, क्रेन आदि प्रजाति के प्रवासी पक्षी कुछ मा हका समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। खासकर घराना, परगवाल, कुकरेआल वेटलैंड पर इन परिंदों का नजारा बनता है। इन परिंदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही यह बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही परिंदों के रहन सहन व खानपान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह बोर्ड घराना वेटलैंड पर व मार्ग में विभिन्न स्थलों पर लगाए जाएंगे।

प्रवासी पक्षियों के बारे में भरपूर जानकारी दर्शाई जाएगी

वहीं कुछ बोर्ड कुकरेआल व परगवाल वेटलैंड पर भी लगेंगे। इन बोर्ड के जरिए उन लोगों को चेतावनी भी दी जाएगी जोकि वेटलैंड क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों का शिकार करने की फिराक में रहते हैं और वेटलैंड क्षेत्र पर मछलियां पकड़ने का काम करते हैं। पर्यावरणविद् लोगों का कहना है कि तराई क्षेत्रों में वनबूटी हो या मछली, सब पक्षियों का जीवन है। इसलिए वनबूटी को तो बचाना ही है वहीं पानी में पल रही मछलियों को भी प्रवासी पक्षियों के लिए बचाकर रखना है। इसलिए जो लोग नियमों की अवहेलना करते हैं, को करारा सबक सिखाया जाना चाहिए। पर्यावरणविद् बृज माेहन गुलाटी का कहना है कि जम्मू के लोगों को परिंदों के बारे में जागरूक करना बहुत ही जरूरी है। यह पक्षी जो हजारों मील का सफर तय कर यहां आते हैं,से लोग आज भी परिचित नही हैं। इसलिए साइन बोर्ड लगाने का कदम सराहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.