Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: NIT श्रीनगर में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली, निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी लिया भाग

Har Ghar Tiranga निट के निदेशक प्रो. सहगल ने कहा कि देश इस समय देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 03:30 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: NIT श्रीनगर में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली, निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी लिया भाग
कैंपस में रैली में शामिल हुए विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने भारी उत्साह दिखाया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ( निट) श्रीनगर में तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। निदेशक प्रो. राकेश सहगल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कैंपस में रैली में शामिल हुए विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने भारी उत्साह दिखाया।

loksabha election banner

निट के निदेशक प्रो. सहगल ने कहा कि देश इस समय देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों व स्टाफ कर्मियों में तिरंगे वितरित किए हैं।

इस तरह के अभियान से युवा पीढ़ी में देश भक्ति का जज्बा पैदा करने में मदद मिलती है। रजिस्ट्रार प्रो. बुखारी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का समय है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में हर एक को सहयोग करना चाहिए। इस बीच निट के फिजिकल एजुकेशन विभाग ने निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता का विषय था, साल 2050 में भारत इस बीच साइंस कालेज जम्मू के विद्यार्थियों ने बाहु फाेर्ट में देश भक्ति का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान बारे जागरूक किया। राष्ट्रीय झंडे के प्रति जागरूकता के लिए माइम सिया गुप्ता, मान्यावीर सिह ठाकुर, विशाल, हिमांशु, संचित, रिमझिम, दिव्यांश ने पेश की। देश भक्ति के गाने व कविताएं नितिश कुमार व आगव अरोड़ा ने पेश किए। कालेज के प्रिंसिपल प्रो. रविंद्र टिक्कू ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर युवाओं में बहुत उत्साह है। अधिक से अधिक लोगों को इस बारे जागरूक करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.