Move to Jagran APP

दो दिन के लिए बढ़ी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : आल जेएंडके नेशनल हेल्थ इंप्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल को दो दिन के लिए और

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 08:17 PM (IST)
दो दिन के लिए बढ़ी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल
दो दिन के लिए बढ़ी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : आल जेएंडके नेशनल हेल्थ इंप्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। स्थायी करने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मियों में नेशनल हेल्थ मिशन के अलावा रिवाइज्ड नेशनल टयूबरक्यलोसिस प्रोग्राम और जेएंडके स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी भी शामिल हैं।

loksabha election banner

कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू की थी। एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ का कहना है कि राज्य प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को नजरअंदाज करने के कारण ही वह हड़ताल पर गए हैं। पिछले वर्ष उन्होंने हड़ताल की थी तो सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सभी कर्मचारियों को स्थायी करने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने, तबादला नीति बनाने और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने पर सहमति जताई थी। एक कमेटी भी बनाई गई थी। इसके बावजूद किसी ने कुछ नहीं किया। वह पूर्व मंत्रियों से लेकर मौजूदा प्रशासन में राज्यपाल के सलाहकार से भी मिल चुके हैं। आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने मांगे पूरी करने के लिए दस जनवरी तक का समय दिया था। राज्य प्रशासन ने कुछ भी नहीं किया। दो दिन तक वह हड़ताल पर रहे, कोई भी उनसे मिलने के लिए नहीं आया। इसीलिए वह दो दिन के लिए हड़ताल बढ़ाने को विवश हुए हैं। इससे पहले कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर भी पड़ रहा है। राज्य के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मिशन के तहत नियुक्त कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का असर आंशिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.