विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से जम्मू-कटड़ा के लिए नई स्पेशल ट्रेनें; 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:39 AM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ...और पढ़ें

दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरे भी छह नवंबर तक बढ़ाए। (फाइल फोटो)

दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरे भी छह नवंबर तक बढ़ाए। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नई दिल्ली-कटड़ा के बीच दो नई विशेष ट्रेनें शुरू।

  2. 04081-04082 ट्रेनों के फेरे 6 नवंबर तक बढ़े।

  3. त्योहारों में वैष्णो देवी यात्रियों को मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, जम्मू। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही रेलवे ने पहले से चल रही एक जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की है। इससे त्योहारों के दौरान जम्मू और कटड़ा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली से 15 और 17 अक्टूबर को दोपहर दो बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह तीन बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04086 कटड़ा से 16 और 18 अक्टूबर को सुबह दस बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली से 18 और 20 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह तीन बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04486 कटड़ा से 19 और 21 अक्टूबर को सुबह दस बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन नवंबर तक चलेगी

वहीं, यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 04081 और 04082 के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 26 अक्टूबर से छह नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04082 कटड़ा से 27 अक्टूबर से सात नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी।

यहां होगा  ट्रेनों का ठहराव

इन सभी ट्रेनों का ठहराव सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, धंडारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) रेलवे स्टेशनों पर होगा।