एक भारत-श्रेष्ठ भारत में कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा, कैप्टन बाना सिंह ने ड्यूटी के प्रति वफादारी का पाठ भी पढ़ाया
वहीं जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सोमवार को हुई चौथी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में पहले चरण में छह परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
जागरण संवाददाता, जम्मू : एनसीसी के नगरोटा में चल रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में भाग लेने वाले कैडेटों का उत्साह बढ़ाते परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह ने ड्यूटी के प्रति वफादारी पाठ कैडेटों को पढ़ाया। अपने दिए भाषण में उन्होंने इन कैडेटों का मार्गदर्शन किया। कहा कि कैडेटों के हौंसले हर पल बुलंद रहने चाहिए और अपनी ड्यूटी के कर्तव्य को बखूबी से निभाया जाना चाहिए।
उन्होंने जोर दिया कि सच्चाई, अखंडता और इच्छाशक्ति की प्राप्ति की जाए। इसी से ही जिदंगी की जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने कैडेटों से कहा कि अपनी ड्यूटी बखूबी से कर देश की सेवा करें। शिविर के दौरान दोपहर बाद सोलो गीत व नृत्य कार्यक्रम हुआ। इसमें कैडेटों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ से आए कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
लोक गीत में जम्मू जम्मू-कश्मीर से कैडेट अक्षय ने पहला व केडिट सगुन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि मध्य प्रदेश से कैडेट सुवर्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो नृत्य में मध्य प्रदेश की महिमा तिवारी व जितेंद्र कुमार ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया व जम्मू कश्मीर के श्रेय ने तीसरा स्थान पाया।
डोगरा चौक से केसी मोड़ तक बनेगा वर्टिकल गार्डन
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सोमवार को हुई चौथी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में पहले चरण में छह परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें चिनाई वाले शौचालय, वर्टिकल गार्डन, रास्ते खोजने के संकेत, बुद्धिमान यातायात प्रबंधन प्रणाली, जंक्शन सुधार और स्मार्ट कार्ड परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह बैठक आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में डिवीजनल कमिश्नर संजीव वर्मा, डिप्टी कमिश्नर एवं जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुषमा चौहान, म्यूनिसिपल कमिश्नर पंकज मगोत्रा के अलावा एसएसपी राजेश शर्मा, एडीशनल सीइओ सतीश शर्मा, आइटी एक्सपर्ट संजय गुप्ता व अन्य मौजूद थे। सुषमा चौहान ने बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत प्रजेंटेशन के माध्यम से पहले चरण में शुरू होने वाली परियोजनाओं के बार में विस्तृत जानकारी दी। बोर्ड को बताया गया कि पहले चरण में पीवी सोलर पैनल वाले 31 शौचालयों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा शौचालय संबंधी वस्तुओं के लिए स्मार्ट शॉप बनाई जाएंगी। इसके अलावा डोगरा चौक से केसी चौक तक फ्लाईओवर तक वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। इनमें फ्लाईओवर के खभों पर है¨गग गार्डन प्लांट, वॉ¨कग प्लाजा, बैठने के लिए बेंच, एलईडी लाइट्स, पीने के पानी के लिए एटीएम लगाने का प्रस्ताव है।
स्माल पेमेंट के लिए बनेंगे स्मार्ट कार्ड बैठक में यह भी बताया गया कि छोटी पेमेंट के लिए स्मार्ट कार्ड शुरू किए जाएंगे। इसके तहत टोल, पार्किग समेत छोटी पेमेंट के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में इस प्रकार के विकल्प लोगों को राहत प्रदान करेंगे। इससे लोग टिकट, पास खरीद सकेंगे। इस मौके पर जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वेबसाइट को प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता ने लांच किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने में कसर नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बावे वाली माता मंदिर परिसर, भगवती नगर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मौजूदा ढांचों में बदलाव पर भी जोर दिया।