NC के वरिष्ठ नेता सरदार हरबंस सिंह का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; फारूक अब्दुल्ला के सलाहकार थे
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सरदार हरबंस सिंह का 84 वर्ष की आयु में जम्मू में निधन ...और पढ़ें

जम्मू में NC के वरिष्ठ नेता सरदार हरबंस सिंह का निधन।
HighLights
NC नेता सरदार हरबंस सिंह का 84 वर्ष की आयु में निधन।
वे पूर्व मंत्री और फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार थे।
जम्मू में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सरदार हरबंस सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक, वह 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
सरदार हरबंस सिंह को पिछले साल दिसंबर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
बीमारी के चलते जम्मू के अस्पताल में चल रहा था इलाज
सिंह के बड़े बेटे कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता कुछ समय से बीमार थे और जम्मू के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने रात करीब 2 बजे अंतिम सांस ली।
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार शाम 5 बजे शास्त्री नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। सिंह ने 1996 से 2002 तक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम किया था।
हरबंस सिंह के निधन पर NC नेताओं ने जताया दुख
NC के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि वे सिंह के निधन से बहुत दुखी हैं। गुप्ता ने कहा, समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान और समर्पित सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।" उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।
(समाचार एजेंसी पीटआई के माध्यम से)
