मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, मां के जयकारों से गूंजे मंदिर
??????? ?? ???? ???? ?? ???????? ??? ?? ????? ?? ?????? ?? ?????? ??? ?? ????? ?? ????? ???????? ????? ????? ??? ?? ?? ??? ?? ??? ???? ???? ?? ?? ?? ?? ???? ????? ?? ?????? ??? ?? ????? ???? ?????? ???? ???? ????? ?????? ?? ??? ??? ? ??????? ????? ????? ?? ???? ?? ???? ??????? ???? ????? ?? ????? ?? ?? ??? ?? ???? ?? ????? ???? ?? ?? ???? ???? ??? ???? ????? ?? ???? ????? ?? ??? ?? ???? ?????? ??? ???
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को उपजिला के हर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। चैत्र नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। लोग माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए लाइन में लगे रहे। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आरएसपुरा स्थित शीतला माता मंदिर सहित आरएसपुरा के सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ लगी रही।
श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां का पूजन अर्चना की। कइयों ने अनुष्ठान के निमित्त कलश स्थापना की। आरएसपुरा स्थित शीतला माता मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गीता भवन, देवीद्वारा मंदिर, हनुमान मंदिर, वैष्णों माता मंदिर आदि पर दिन भर मां के भक्तों की भीड़ लगी रही। मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। राधा कृष्ण मंदिर पुजारी महंत राजेश शर्मा ने बताया कि नव दुर्गा में गिरिराज पुत्री शैल पुत्री का नाम से प्रथम दिन है। पूरे नवरात्र में पूजा अर्चना करने वाले भक्त को माता रानी का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है। उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। नवरात्र के पावन अवसर पर आरएसपुरा में कई जगह पर भक्तों ने प्रसाद आदि के स्टाल भी लगाए। आरएसपुरा स्थित दलजीत चौक पर हर साल की तरह जेके ढाबा की ओर से भी जुगल किशोर की देखरेख में लंगर आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री चौ शाम लाल व चेयरमैन सतपाल पप्पी ने लंगर को शुरू कराया। जुगल किशोर ने बताया कि हर साल इस लंगर का आयोजन उनकी ओर से किया जाता है।