भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : वादी को देश व दुनिया से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू हाईवे रामबन क्षेत्र में भूस्
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 06:22 AM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 06:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : वादी को देश व दुनिया से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू हाईवे रामबन क्षेत्र में भूस्खलन के चलते वीरवार फिर से यातायात के लिए बंद हो गया। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। बीकन कर्मचारी मार्ग के प्रभावित हिस्से की मरम्मत के कार्य में जुटे हैं।
गौरतलब है कि बुधवार तड़के भी उधमपुर क्षेत्र के खारी क्षेत्र के निकट भूस्खलन से हाईवे दोपहर तक बंद था। वीरवार तड़के रामबन क्षेत्र के बेटरी चश्मा के निकट भूस्खलन से मार्ग का हिस्सा प्रभावित हो गया। संबंधित अधिकारियों के अनुसार मार्ग पर मरम्मत का काम जारी है जिसके पूर्ण होते ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें