Move to Jagran APP

नेकां कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कस्बे विजयपुर के बाहरी क्षेत्र छन्नी मन्हासा में आयोजित भारतीय जनता पाट

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:14 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 02:14 AM (IST)
नेकां कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
नेकां कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कस्बे विजयपुर के बाहरी क्षेत्र छन्नी मन्हासा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

भाजपा में शामिल होने वाली नेका महिला ¨वग कार्यकर्ता सोमा देवी, चंचला कुमारी, नरेश कुमार, तरसेम लाल, रतन लाल व तिलक राज ने साथियों सहित भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। भाजपा में शामिल होने वाले नेकां कार्यकर्ताओं का विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर गंगा ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा की नीतियों से आम जनता राहत महसूस कर रही है। भाजपा के मौजूदा कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव लोगों को हर सुविधा मिल रही है। हर तरफ विकास और खुशहाली की लहर है। भाजपा ने जिन नीतियों को ध्यान में रखकर जनसेवा का फर्ज निभाया है, उन्हीं नीतियों को भविष्य में भी जनता की सेवा में लागू रखा जाएगा।

उन्होंने लोगों से पंचायती चुनावों में सुलझे उम्मीदवारों को कामयाब बनाने की सलाह दी। गंगा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार पंचायतों के माध्यम से ही क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और खुशहाली को कामयाब बनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय राम शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.