हटाई अन्य राज्यों के लोगों की रेहड़ियां, आक्रोश
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : नगर पालिका प्रशासन ने शहर में दूसरे राज्यों से आकर रेहड़ी लगाने वाला
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : नगर पालिका प्रशासन ने शहर में दूसरे राज्यों से आकर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। नपा ने कार्रवाई करते हुए उनकी रेहड़ी व फड़ियां हटवा दी। जिस कारण दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोक हुई। अनेक लोग कस्बे में 40-50 वर्ष से रेहड़ी लगाकर जीविका कमा रहे हैं। अनेक लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है।
नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बुधवार को पुलिस बल के साथ कस्बे में लगी रेहड़ियों को जब्त कर अतिक्रमण पर लगाम लगाने की शरुआत की है। इस दौरान दूसरे राज्यों से आकर यहां रेहड़ी लगाने वालों की रेहड़ियां जब्त कर ली गई। इस दौरान प्रशासनिक अमले ने कुछ स्थानीय लोगों की रेहड़ी हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई। स्थानीय लोग प्रशासनिक अमले पर भड़क उठे। उनके उग्र तेवरों को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ दस्ते में शामिल टीम ने स्थानीय लोगों का सामान लौटा दिया। कुछ दुकानदारों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्यस्थता कर उनको समझा-बुझाकर शांत किया।
नगरपालिका अध्यक्ष राजन शर्मा ने कहा कि बुधवार को उनका यह अभियान सिर्फ बाहरी क्षेत्र के लोगों के लिए था, जो अपनी मनमर्जी से जहां चाहे जब चाहे रेहड़ी, फड़ी लगा लेते हैं। स्थानीय लोगों से अपील है कि वह ¨चतित न हों। भविष्य में दुकानदारों की सहमति होने पर ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
उधर, सुरेश कुमार, पीड़ित संतोष कुमार, श्रवण कुमार, अरविंद्र कुमार आदि का कहना था कि वह यहां पर 40-50 वर्ष से रह रहे हैं। रेहड़ी-फड़ी लगाकर परिवार पाल रहे हैं। नपा प्रशासन की यह कार्रवाई जनविरोधी है। प्रशासनिक कार्रवाई से उनके घरों में भूखमरी की नौबत आ जाएगी। प्रशासन को अपनी कार्रवाई पर पुनर्विचार करना चाहिए। चार दिन पहले लिया फैसला
चार दिन पहले ही नगरपालिका अध्यक्ष राजन शर्मा और उपाध्यक्ष जय भारत ने कहा था कि अब कस्बे में दूसरे राज्यों का कोई भी व्यक्ति रेहड़ी, फड़ी या दुकान नहीं लगा पाएगा। जिस पर अमल करते हुए बुधवार को कस्बे से रेहड़ी व फड़ियां हटवाई गई। --------
यहां दूसरे राज्य के लोगों की काफी तादाद हो गई है। वह अपनी मर्जी से जहां-तहां रेहड़ी-फड़ी या दुकान सजा लेते हैं। जिससे कस्बे में अतिक्रमण बढ़ रहा है। साथ ही स्थानीय युवकों को कोई रोजगार नहीं मिल रहा। स्थानीय लोग जो काम करने के इच्छुक हैं वह आएं। उनको रेहड़ी के लिए जगह देंगे। ऐसा होने पर बाजार से अतिक्रमण हटेगा। दूसरे राज्य के लोगों का काम मेहनत करना है वह मेहनत करें या किसी की दुकान पर काम करें।
-राजन शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका, बिश्नाह