Jammu Kashmir : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा- सभी को मिलकर नया जम्मू-कश्मीर बनाना है
Indresh Kumar in Jammu जमीनों की कीमत बढ़ेगी और आपको ज्यादा लाभ मिलेगा और इससे घरों व पहाड़ों में भी खुशहाली आएगी। आप लोगों को अब वह लोग बढ़काने जा रहे हैं जिन्होंने वर्षों से आप लोगों का हर प्रकार से शोषण किया है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि आतंकवाद, अलगावाद, भेदभाव, पत्थरबाजी, अशिक्षा, अशांति, बेरोजगारी की वर्षों से पर्याय बनी धारा 370 व 35ए समाप्त हो चुकी है और अब सभी को मिलकर एक नया जम्मू-कश्मीर बनाना है।
उन्होंने कहा कि अगर धारा 370 व 35ए इतनी ही लाभदायक थी या फिर जरूरी थी तो पूर्व की सरकारों ने इसे स्थायी क्यों नहीं बनाया। इसके माध्यम से आप लोगों को सभी अधिकारों से वंचित रखने व सभी प्रकार के शोषण करने का मौका मिलता था जो अब समाप्त हो गया है। अगर धारा 370 व 35ए इतनी ही जरूरी थी तो कश्मीर में लोगों को पत्थरबाजी व गोलीबारी क्यों करनी पड़ी, क्यों हजारों जाने चली गईं और बेरोजगारी को बढ़ावा मिला।
केवल कुछ नेताओं ने इसका लाभ उठाया और आप सभी को गुमराह किया जबकि उन्होंने केन्द्र सरकारों से हजारों करोड़ों रूपए लेकर विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। यह चीज शांति, पढ़ाई, खुशहाली व समृद्वि की दुश्मन रही है। आपकी हिफाजत के लिए हजारों सैनिकों ने पाकिस्तानियों व आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जाने दीें। उन्होंने कहा कि आतंकवाद नहीं होता तो आप सभी की हर प्रकार से तरक्की होती।
अब अगर बाहर से आकर लोग यहां शिक्षा के बड़े संस्थान, औद्योगिक संस्थान लाते हैं तो रोजगार बढ़ेगा। स्वास्थ्य के अच्छे संस्थान होने से स्वास्थ्य लाभ भी होगा और आपको इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जमीनों की कीमत बढ़ेगी और आपको ज्यादा लाभ मिलेगा और इससे घरों व पहाड़ों में भी खुशहाली आएगी। आप लोगों को अब वह लोग बढ़काने जा रहे हैं जिन्होंने वर्षों से आप लोगों का हर प्रकार से शोषण किया है। इतने सालों की हकुमत में केवल आपको बर्बादी की ही तारीक मिली है। इन्होंने हिंदोस्तान व इस्लाम की अच्छाई आपको कभी नहीं बताई केवल गुमराह किया।
अगर पाक इतना अच्छा होता तो मुसलमानों पर जुल्म क्यों करता। उसको आपका सकून बर्दाश्त नहीं। जिन लोगों ने इसका लाभ लिया है उनके अपने बच्चे हिन्दुस्थान और बाहर के देशों में पढ़ाई करते आए हैं और कर रहे हैं। उनको आप लोगों को गुमराह कर ही अपने हित साधने हैं। अब आपको एक नया जम्मू-कश्मीर बनाने का मौका मिला है।
जम्मू कश्मीर सहित हमारा देश शांति, तरक्की, सलामती व खुशहाली वाला देश बने इसके लिए हमें आगे आना होगा और यही पैगाम हमें घर-घर तक पहुंचाना है। हमारा देश लेडी-जैंटलमैन का देश नहीं है बल्कि भाई-बहन का देश है, खून व खुदाई का देश है और गुमराह करने वालों के लिए अब कोई स्थान नहीं है।
इस अवसर पर मुस्लिम राष्टीय मंच के राष्टीय संयोजक अब्बू बकार नकवी, जम्मू-कश्मीर के संयोजक मीर नजीर अहम्मद ने भी बुद्विजीवियों को सम्बोधित किया।
इसके अलावा भारत-तिब्बत सहयोग मंच, हिमालय परिवार, सिन्धु यात्रा, राष्टीय सिख संगत, राष्टीय कवि संगम, मुस्लिम राष्टीय मंच के पदाधिकारियों से भी इन्द्रेश कुमार ने बैठक कर कार्य की समीक्षा की।