Corona Third Wave Alert : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े तो नगर निगम ने बंद की सैनिटाइजेशन
Corona Third Wave Alert अधिकारियों का कहना है कि लोग बार-बार हाथ धोने और आसपास सफाई रखे। सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करे। सैनिटाइजेशन करने से कोविड से फायदा मिलने के बजाय लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
जम्मू, दिनेश महाजन : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन को अचूक हथियार बताया गया है। बीते कुछ दिन से जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते लगे है, जिसके चलते जिला आयुक्त जम्मू सख्ती करते हुए रात्रि कर्फ़्यू लगाने की घोषणा की है।
वहीं, जम्मू की बात करेंं तो कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के सैनिटाइजेशन का जिम्मा संभालने वाली नगर निगम जम्मू ने इस बार बाजारों और भीड़भाड़ इलाकों में सैनिटाइजेशन करने से इंकार कर दिया है। नगर निगम अधिकारी इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए खुद ही जंग लड़ने की बात कह रह है।
अधिकारियों का कहना है कि लोग बार-बार हाथ धोने और आसपास सफाई रखे। सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करे। सैनिटाइजेशन करने से कोविड से फायदा मिलने के बजाय लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि किसी परिवार का सदस्य कोरोना पाजिटिव हो जाता है तो लोग घर में सैनिटाइजेशन ना करवाए यह बिलकुल गलत है। सैनिटाइजेशन करने से कोरोना वायरस के समाप्त होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। उल्टा लोगों को इससे श्वास की दिक्कतें हो रही है।
बेकार हो लाख रुपये के उपकरण: नगर निगम जम्मू ने बीते वर्ष कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जोरशोर से सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया था। इस दौरा निगम ने आनन फानन में लाखों रुपये के उपकरण खरीदें थे, जिनमें सैनिटाइजेशन का काम किया गया था। इस में सैनिटाइजेशन पंप, मशीनें, सैनिटाइज करने वाले कर्मचारियों के लिए सेफ्टी कीट ली थी। अब यह उपकरण निगम के स्टोर में धूल फांक रहे होंगे।
कर्मचारियों की सेहत को देखते हुए बंद कर दिया सैनिटाइजेशन : नगर निगम के सेनटरी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि सैनिटाइजेशन का काम करने वाले उनके कर्मचारियों को एलर्जी हो रही है। सैनिटाइजेशन किसी भी तरीके से फायदेमंद साबित नहीं हो रहा। सरकार ने इस वर्ष मार्च के बाद जो एसओपी जारी किए थे उसमें उन्होंने सैनिटाइजेशन को बंद करने की बात कही है। अप्रैल माह के बाद से नगर निगम ने सैनिटाइज करने वाली दवाई भी नहीं खरीदी है।