चुनाव प्रचार थमा, अब बंद कमरों में वोटरों से गुफ्तगू
जागरण न्यूज नेटवर्क, सांबा : जिला में तीसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव का प्रचार अभियान व
जागरण न्यूज नेटवर्क, सांबा : जिला में तीसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव का प्रचार अभियान वीरवार शाम चार बजे थम गया। अब नगरपालिका बड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर, रामगढ़ और सांबा में प्रत्याशी सार्वजनिक तौर पर प्रचार नहीं कर पाएंगे। सार्वजनिक चुनाव प्रचार पर विराम लगने के बाद अब प्रत्याशी की गुप्त बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
वीरवार शाम को तीसरे चरण के निकाय चुनाव ओपन प्रचार थमने के साथ ही नगरपालिका क्षेत्रों में गुप्त बैठकें शुरू हो गई। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए बंद कमरों में कई तरह के आश्वासन दे रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो रही हैं। कुल मिलाकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
13 अक्टूबर यानी कल शनिवार को सांबा जिले में निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया होगी। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद कर देंगे। जो 20 अक्टूबर को खुलेगा। तीसरे चरण के निकाय चुनावों की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से मुकाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगें। मतदान केंद्रों से लेकर नगर पालिका क्षेत्राधिकारों और आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां भी अपने अंतिम चरणों में प्रवेश कर रही हैं। जिला में 242 प्रत्याशी चुनाव अखाड़े में
निकाय चुनाव के लिए जिला की चारों नगरपालिकाओं के 56 वार्डो से 242 प्रत्याशी चुनाव अखाड़े में हैं। इनमें सांबा नगरपालिका के 17 वार्डो से 97, बड़ी ब्राह्मणा में 56 और विजयपुर में 48 जबकि रामगढ़ नगरपालिका से 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों का शनिवार को मतदाता भाग्य तय करेंगे।