Move to Jagran APP

सांसद, विधायक व एमएलसी बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में भारतीय जनता पार्टी के चार सांसद, 26 विधायक और चार एमएलसी अपना एक

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 06:35 PM (IST)
सांसद, विधायक व एमएलसी बाढ़ 
पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन
सांसद, विधायक व एमएलसी बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में भारतीय जनता पार्टी के चार सांसद, 26 विधायक और चार एमएलसी अपना एक दिन का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा प्रधान र¨वद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में जम्मू कश्मीर की जनता केरल के लोगों के साथ है। केरल में विनाशकारी बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल की मदद के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं। वर्ष 2014 में जब जम्मू कश्मीर में बाढ़ आई थी तो भारी तबाही मची थी। उस समय पूरा देश जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा था। अब जम्मू कश्मीर के लोगों की केरल के लोगों के साथ पूरी हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि केरल में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना, एयरफोर्स, केरल पुलिस, एनडीआरएफ, आरएसएस और कई गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। हम उनकी सराहना करते हैं। प्रदेश भाजपा ने केरल में पांच सौ स्वयंसेवियों की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पार्टी हाईकमान से बात की है। हम जम्मू कश्मीर के लोगों से आह्वान करते हैं कि वे केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाएं। केरल सहित पूरे देश में यह संदेश जाना चाहिए कि जम्मू कश्मीर के लोग मदद करने में किसी से पीछे नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.