चोर गिरोह किसानों को बना रहे निशाना
किसानों के खेतों से अब चोर सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर भी चुराने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 05:35 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : चोर गिरोह इन दिनों किसानों को निशाना बना रहे हैं। खेतों में लगी मोटरें चुरा रहे हैं। इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। हाल ही में बिश्नाह के दो किसानों के खेतों में लगी हजारों रुपये की मोटर चुराकर ले गए। इस वजह से किसान खेत में संचाई नहीं कर पाए। चोरों ने किसान रवि कुमार व ओम प्रकाश को निशाना बनाया। हैवी मोटर चोरी होने की जानकारी रवि कुमार को उस समय मिली, जब खेत को पानी लगाने के लिए घर से निकला। चोर मोटर ही उखाड़ कर लें गए। एक अन्य किसान ओमप्रकाश की मोटर भी चुरा ली गई। अलबत्ता पुलिस शाम को गश्त तेज करे और चोरों का पता लगाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें