विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से मिले मीरवाइज उमर फारूक, शिया धर्मगुरु आगा सैयद भी रहे मौजूद

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:38 PM (IST)

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज डॉ. मोहम्मद उमर फारूक और शिया समुदाय के प्रमुख आगा सैयद हसन मौसवी ने नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की।

ईरान के राष्ट्रपति से मिले मीरवाइज उमर फारूक और आगा सैयद हसन मौसवी।

ईरान के राष्ट्रपति से मिले मीरवाइज उमर फारूक और आगा सैयद हसन मौसवी।

HighLights

  1. मीरवाइज उमर फारूक ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से मुलाकात की

  2. आगा सैयद हसन मौसवी ने भी ईरानी राष्ट्रपति से भेंट की

  3. यह मुलाकात नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई

राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज डॉ. मोहम्मद उमर फारूक ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। मीरवाइज ईरान के भारत में राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रपति पेजेशकियन इन दिनों भारत दौरे पर हैं और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं।

ईरानी राजदूत की ओर से धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और अन्य प्रमुख लोगों के साथ राष्ट्रपति पेजेशकियन की एक विशेष बातचीत का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में मीरवाइज उमर फारूक ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मीरवाइज ने मिनाब में मारे गए मासूम बच्चों की याद में लगाई गई एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया। प्रदर्शनी में मारे गए बच्चों की स्मृति और घटना से जुड़े दृश्य प्रस्तुत किए गए थे।

इस बीच, कश्मीर में शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु और जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरई शियां के अध्यक्ष हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन आगा सैयद हसन मौसवी अल-सफवी ने भी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की

ईरानी दूतावास की ओर से जारी निमंत्रण के अनुसार, नई दिल्ली के द ओबेरॉय होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया।
आगा सैयद हसन ने जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक नेता के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उनकी भागीदारी को जम्मू-कश्मीर के धार्मिक एवं बौद्धिक नेतृत्व और ईरान के नेतृत्व के बीच संवाद के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भारत की यात्रा पर हैं और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं।