Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: लद्​दाख में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास, कश्मीर में नीचे तो जम्मू में सामान्य से ऊपर

सुबह और रात को मौसम हल्का राहत भरा रहता है लेकिन दिन में चुभन भरी गर्मी में निकलना मुश्किल होता है।उस पर आघोषित बिजली कटौति ने जीना बेहाल कर रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिकतम तामपान 35.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 11:59 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 11:59 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: लद्​दाख में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास, कश्मीर में नीचे तो जम्मू में सामान्य से ऊपर
कारगिल सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता। केंद्र शासित लेह, लद्दाख में ठंड अपने रंग दिखाने लगी है और न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास दर्ज होने लगा है। कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। वहीं जम्मू में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। उमस भी बेहाल कर रही है। बारिश के आसार भी नहीं दिख रहे। उस पर से आघोषित बिजली कटौती ने लोगों का चैन छीन रखा है।

loksabha election banner

कारगिल सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे केंद्र शासित प्रदेश लेह लद्दाख में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। दिन में चुभने वाली गर्मी परेशान करती है तो शाम होते ठंड हाेने लगती है।वहीं कश्मीर संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 9.0, कुकरनाग 8.7, कुपवाड़ा में 7.4, पहलगाम में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू संभाग में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। उमस बेहाल कर रही है।

सुबह और रात को मौसम हल्का राहत भरा रहता है लेकिन दिन में चुभन भरी गर्मी में निकलना मुश्किल होता है।उस पर आघोषित बिजली कटौति ने जीना बेहाल कर रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिकतम तामपान 35.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। जम्मू का अधिकतम तापमान 36.5, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम तापमान 11.2, बटोत का अधिकतम तापमान 30.3, न्यूनतम तापमान 16.7, माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.5, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

भद्रवाह का अधिकतम तापमान 32.3, न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 26.5 न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.7, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 25.4, न्यूनत तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी मौसम साफ रहेगा जल्द बारिश के आसार नहीं हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.