Move to Jagran APP

Jammu : तवी पुल पर बंद हुआ सैन्य वाहन, शहर में लगा वाहनों का जाम

शहर के अति व्यस्त तवी पुल पर तकनीकी खराबी के साथ सैन्य वाहन खराब हो गए। पुल के बीचोबीच खराब हुए वाहन के कारण उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही मिनटों में वाहन का जाम पुल से शुरू होकर डोगरा चौक जाम लग गया।

By VikasEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:21 PM (IST)
Jammu : तवी पुल पर बंद हुआ सैन्य वाहन, शहर में लगा वाहनों का जाम
पुल के बीचो बीच खराब हुए वाहन के कारण उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जम्मू, जागरण संवाददाता । शहर के अति व्यस्त तवी पुल पर तकनीकी खराबी के साथ सैन्य वाहन खराब हो गए। पुल के बीचो बीच खराब हुए वाहन के कारण उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही मिनटों में वाहन का जाम पुल से शुरू होकर डोगरा चौक, ज्यूल चौक, गुम्मट में वाहनों का जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने जाम को देखते हुए केसी चौक से डोगरा चौक पर बने फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया।

loksabha election banner

महेशपुरा से केसी मोड तक फ्लाई ओवर से आ रहे वाहनों को पुलिस कर्मी इंद्रा चौक में भेज रहे थे, यहां से वाहन बीसी रोड़ से होते हुए तवी पुल की ओर आगे बढ़ रहे थे। बीसी रोड पर वाहनों के अधिक संख्या में आ जाने से वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आलम यह हो गया था कि जो बीसी रोड से तवी पुल तक के सफर पांच मिनट में पूरा होता हैं। उसे पहुंचने में आधे घंटे का समय लग रहा था। सड़क पर हालांकि पुलिस और ट्रैफिक कर्मी तैनात थे, जो यातायात को सुचारु करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे ट्रैफिक कर्मी भी खुद को बेबस महसूस कर रहे थे।

चौकी प्रभारी वेयर हाउस सुमित शर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब सैन्य वाहन तकनीकी खराबी के कारण तवी पुल पर फंस गया। जिससे वहां वाहनों का जाम लग गया। जाम को खुलाने के लिए पुलिस कर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सैन्यकर्मी वाहन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। खराब होेने के करीब एक घंटे बाद वाहन में आई तकनीकी खराबी को दूर कर वाहन को पुल से हटाया जा सका। जिससे शहर में लगा वाहनों का जाम खुल पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.