Move to Jagran APP

कजाखस्तान-भारतीय सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कजाखस्तान-भारतीय सेना का 14 दिवसीय दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रबल दोस्ताइक मंग

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 03:03 AM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 03:03 AM (IST)
कजाखस्तान-भारतीय सेना का  संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न
कजाखस्तान-भारतीय सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कजाखस्तान-भारतीय सेना का 14 दिवसीय दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रबल दोस्ताइक मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हो गया। दोनों देशों की सेनाओं में पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास कजाखस्तान में हुआ था।

loksabha election banner

समापन समारोह की अध्यक्षता भारतीय सेना के ब्रिगेडियर नवदीप सिंह बराड़ ने की। इस मौके सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने वाली दोनों सेनाओं की पलटनों के साथ वरिष्ठ अधिकारी व सैन्य पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। इस दौरान आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की मॉकड्रिल भी की गई।

संयुक्तअभ्यास की दूसरी कड़ी दोनों देशों में बेहतर सैन्य संबंध कायम करने की दिशा में प्रयास है। दोनों सेनाओं के पर्यवेक्षकों की देखरेख में इस सैन्य अभियान में 11 गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन की एक पलटन व कजाखस्तान सेना की भी एक पलटन ने हिस्सा लिया।

भारतीय सेना आतंकरोधी अभियानों में महारत रखती है। ऐसे में दोनों सेनाओं ने आतंकवाद के खिलाफ सटीक अभियान चलाने, दुश्मन की साजिशों को नाकाम बनाने की रणनीति पर मिलकर कार्य किया।

14 दिनों में दोनों सेनाओं ने एक दूसरे को अपने हथियारों, सटीक निशानेबाजी व काम करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। संयुक्तसैन्य अभ्यास संयुक्त राष्ट्र संघ के आतंकवाद विरोधी मानकों पर आधारित था। इसमें सेनाओं के बीच मिलकर काम करने के लिए बेहतर समन्वय कायम किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.