Move to Jagran APP

Jammu Crime News: गांजे की तस्करी के आरोप में प्रवासी श्रमिक गिरफ्तार, आरोपित से 850 ग्राम गांजा बरामद

गांजे के साथ पकड़े गए युवक को पूछताछ के लिए गांधी नगर पुलिस थाने में ले जाया गया। पैकेट में से कुल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की तस्करी के आरोप में पकड़े गए कालू चरण ने बताया कि वह जम्मू में राज मिस्त्री का काम करता है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:34 PM (IST)
Jammu Crime News: गांजे की तस्करी के आरोप में प्रवासी श्रमिक गिरफ्तार, आरोपित से 850 ग्राम गांजा बरामद
आरोपित के विरुद्ध गांधी नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। गांधी नगर पुलिस ने डिग्याना इलाके में एक प्रवासी श्रमिक को मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 850 ग्राम गांजे को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपित कालू चरण पुत्र गणेश्वर, पुरी, ओडिशा सड़क मार्ग के जरिए बाहरी राज्य से नशे की खेप को लेकर जम्मू पहुंचा था। आरोपित के विरुद्ध गांधी नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया गया। आरोपित से उसके साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुट रही है।

loksabha election banner

मादक तस्करी की पुख्ता सूचना पर डिग्याना पुलिस ने शास्त्री नगर श्मशान घाट के पास नाका लगाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने वहां से पैदल गुजर रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया। नाके पर रुकने की बजाए वह वहां से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने नाके से भाग रहे युवक का पीछा किया। कुछ दूरी तक भागने के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक ने कंधे में एक बैग टांगा हुआ था। बैग को जब पुलिस कर्मियों ने खोला तो उसके अंदर से एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट के अंदर मादक पदार्थ गांजा पड़ा हुआ था।

गांजे के साथ पकड़े गए युवक को पूछताछ के लिए गांधी नगर पुलिस थाने में ले जाया गया। पैकेट में से कुल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की तस्करी के आरोप में पकड़े गए कालू चरण ने बताया कि वह जम्मू में राज मिस्त्री का काम करता है। वह अपने पैतृक घर गया हुआ था। वहां से वापस आते समय वह गांजा जम्मू में बेचने के लिए ले आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.