Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी-निचले क्षेत्रों में बारिश, बढ़ेगी ठंड

Jammu Kashmir Weather जम्मू का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 08:49 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी-निचले क्षेत्रों में बारिश, बढ़ेगी ठंड
इस बारिश के बाद मौसम के मिजाज तेजी से बदलेंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता  : जम्मू, श्रीनगर, बनिहाल, कटड़ा, गुलमर्ग, कुपवाड़ा में हो रही हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में भी हल्की बृद्धि हुई है।अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं।जम्मू में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। गर्ज के साथ हल्की बारिश भी हुई लेकिन जिस तरह का मौसम बना हुआ था। उसे देखते हुए लगता था कि अच्छी बारिश होगी।आने वाले सप्ताह उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद ठंडक अपना अहसास करवाने लगेगी।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटों में जम्मू में 2.0, गुलमर्ग में 7.8, कुपवाड़ा में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी 19 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान गिरने लगेगा। रविवार को पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तापमान कम रहने की संभावना है।अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है लेकिन अधिकतम तापमान अभी सामान्य से ऊपर चल रहा है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 15.8, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 17.1, न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 13.1, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 12.6, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।कुपवाड़ा का अधिकतम तामपान 13.7 जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 12.6, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम रही है। अक्टूबर में भी अभी तक बारिश नाममात्र ही हुई है।अगले 24 घंटों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बारिश के बाद मौसम के मिजाज तेजी से बदलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.