अपनी मां के साथ द्रंग पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, झरने की खूबसूरती की तारीफ; CM उमर अब्दुल्ला से की अब ये बड़ी अपील
महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बारामुला जिले में टंगमर्ग से द्रंग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
-1788093489855_m.webp)
अपनी मां के साथ द्रंग पहुंचीं महबूबा मुफ्ती। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
महबूबा मुफ्ती ने द्रंग-टंगमर्ग सड़क मरम्मत के लिए उमर अब्दुल्ला से अपील की।
खराब सड़क के कारण द्रंग पर्यटन स्थल पहुंच से बाहर हो रहा।
मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी आयुक्त-सचिव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में टंगमर्ग से द्रंग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की है।
महबूबा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ द्रंग में समय बिताया। उन्होंने इस क्षेत्र को झरने के लिए प्रसिद्ध बेहद खूबसूरत जगह बताते हुए कहा कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती है।
हालांकि, उन्होंने टंगमर्ग से द्रंग तक सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई। महबूबा ने कहा कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण यह खूबसूरत पर्यटन स्थल खासकर पर्यटकों के लिए पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
द्रंग में एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की पूरी क्षमता
उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और लोक निर्माण विभाग के आयुक्त-सचिव से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील की। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि द्रंग में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की पूरी क्षमता है और इसे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन मानचित्र पर उचित स्थान मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि द्रंग में एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की पूरी क्षमता है और यह जम्मू-कश्मीर के पर्यटन मानचित्र पर अपना उचित स्थान पाने का हकदार है।”
Spent precious time with my mother at Dreng, Tangmarg a breathtakingly beautiful place marked by a mesmerising waterfall. Yet it’s deeply unfortunate that despite its immense natural beauty, the deplorable condition of the road from Tangmarg to Dreng has made this beautiful… pic.twitter.com/tvyaHLig2K
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) August 30, 2026
