विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup में हुई भारत की हार तो कश्मीरी छात्रों ने पाक समर्थन में लगाए नारे, गिरफ्तारी पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती; कही ये बात

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 28 Nov 2023 03:29 PM (IST)

कश्मीर के कृषि विश्वविद्यालय में विश्व कप में भारत की हार के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले ...और पढ़ें

कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़क गईं महबूबा मुफ्ती
कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़क गईं महबूबा मुफ्ती

HighLights

  1. कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़क गईं महबूबा मुफ्ती
  2. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मामले में गौर करने के लिए कहा।
  3. मुफ्ती ने इसे चिंताजनक विषय बताया है।

एजेंसी, श्रीनगर। Jammu News: कश्मीर के कृषि विश्वविद्यालय में विश्व कप में भारत की हार के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले सात छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब छात्रों की गिरफ्तारी पर जमकर राजनीति हो रही है।

छात्रों को गिरफ्तार करने पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसकी निंदा की है। उन्होंने इसे हौरान कर देने वाली घटना और चिंताजनक बताया है। वहीं, उन्होंने इस मामले में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मुद्दे पर गौर करने का अनुरोध किया।

छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह चिंताजनक और चौंकाने वाली बात है कि कश्मीर में विजेता टीम की जय-जयकार करना भी अपराध घोषित कर दिया गया है।

पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और अब छात्रों पर यूएपीए जैसे कठोर कानूनों को सामान्य बनाने से जम्मू-कश्मीर में युवाओं के प्रति क्रूर मानसिकता का पता चलता है। गिरफ्तार किए गए युवक शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SKUAST) कश्मीर में पढ़ रहे हैं।

भारत की हार के बाद लगाए आपत्तिजनक नारे

गौरतलब है कि इस मामले में गैर-स्थानीय छात्र ने शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। वहीं, बीते दिन सात छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके कॉलेज के साथियों ने उसे परेशान किया था और भारत के ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मैच और कप हारने के बाद आपत्तिजनक नारे लगाए थे।

यह भी पढ़ें- Jammu News: विश्व कप में भारत की हार पर पाक के समर्थन में नारे लगाने वाले सात छात्र गिरफ्तार, UAPA के तहत कार्यवाही शुरू

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद शेर-ए-कश्मीर कृषि और प्रौद्योगिकी (स्कास्ट) के गांदरबल स्थित कैंपस में कुछ छात्रों ने नारेबाजी की थी। इसके बाद पशुचिकित्सा विभाग के छात्रों का वहां हास्टल में रहने वाले अन्य राज्यों से आए छात्रों से विवाद भी हो गया था।

एक छात्र ने संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि कश्मीरी छात्रों ने मैच के दौरान भारत का समर्थन करने पर उसे धमकाया। उन्होंने पाकिस्तान समर्थक नारे भी लगाए और जब एतराज जताया तो उन्होंने उसे गोली मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें- ज्ञानोदय एक्सप्रेस में सवार छात्राएं ले रहीं देश-दुनिया का ज्ञान, ISRO का किया दौरा; चंद्रयान मिशन की सीखी बारीकियां