Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Violence : महबूबा ने की भारत की बनाना रिपब्लिक से तुलना, कहा यहां सिर्फ कागजों में ही है लोकतंत्र

महबूबा ने यह बात लखीमपुर हिंसा के बाद वहां के हालात जानने के लिए जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर कही। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर हिंसा की अधिकांश राजनीतिक-सामाजिक दलों के साथ-साथ किसान संगठनों ने कड़ी निंदा की है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 03:07 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 03:07 PM (IST)
Lakhimpur Kheri Violence : महबूबा ने की भारत की बनाना रिपब्लिक से तुलना, कहा यहां सिर्फ कागजों में ही है लोकतंत्र
केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वह कांग्रेस को बदनाम करने के लिए मीडिया का सहारा लेती है।

जम्मू, जेएनएन: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने का मौका मिल गया। इस बार उन्होंने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाते हुए भारत की तुलना बनाना रिपब्लिक से कर डाली। अपने ट्वीटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की आलोचना करते हुए महबूबा ने कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ कागजों में ही रह गया है, वास्तविकता यह है कि यह बनाना रिपब्लिक की तरफ बढ़ रहा है। 

loksabha election banner

आपको बता दें कि महबूबा का बनाना रिपब्लिक से मतलब उस छोटे गरीब देश से है, जहां पर सिमित संसाधन हैं और जहां की सरकार भ्रष्टाचार और आर्थिक उत्पीड़न में संलिप्त है।

महबूबा ने यह बात लखीमपुर हिंसा के बाद वहां के हालात जानने के लिए जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर कही। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर हिंसा की अधिकांश राजनीतिक-सामाजिक दलों के साथ-साथ किसान संगठनों ने कड़ी निंदा की है। यही नहीं हिंसा की इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कई राजनीतिक नेताओं को लखीमपुर का दौरा करने से रोकने केे लिए हिरासत में भी लिया है, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।

महबूबा को जब प्रिंयको हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने ट्वीटर हैंडल पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वह कांग्रेस को बदनाम करने के लिए मीडिया का सहारा लेती है। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार अपना दायित्व नहीं निभा पा रही। यह अवैध गिरफ्तारी है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रियंका को जल्द रिहा किया जाए। प्रियंका गांधी को गत सोमवार को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में हिरासत में लिया गया था। लखीमपुर हिंसा में गत रविवार को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। मृतकों में चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों ने कुचल दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.