विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET-UG 2026: जम्मू-कश्मीर में MBBS-BDS की सीट चुनने का मौका, ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू; 18 अगस्त लास्ट डेट

Published: Mon, 17 Aug 2026 01:45 PM (IST)

जेकेबोपी ने नीट-यूजी 2026 के तहत एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर ...और पढ़ें

MBBS-BDS दाखिले के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू। (फाइल फोटो)

MBBS-BDS दाखिले के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू।

  2. उम्मीदवार 18 अगस्त मध्यरात्रि तक ऑनलाइन प्राथमिकताएं भरें।

  3. ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुल्क 1500 रुपये निर्धारित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने नीट-यूजी 2026 के तहत एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए आनलाइन च्वाइस फिलिंग एवं काउंसलिंग प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त की मध्यरात्रि तक आनलाइन कालेज एवं सीटों की प्राथमिकताएं भर सकेंगे।

बोर्ड ने बताया कि 12 अगस्त को जारी मेरिट सूची पर उम्मीदवारों से 14 अगस्त दोपहर एक बजे तक आपत्तियां मांगी गई थीं। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर उनका निपटारा कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लागिन के माध्यम से अपनी अपडेटेड मेरिट स्थिति जांच सकते हैं।

500 रुपये आनलाइन शुल्क जमा करना होगा

च्वाइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये आनलाइन शुल्क जमा करना होगा। जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भुगतान विफल रहने सहित किसी भी कारण से शुल्क जमा न करने वाले उम्मीदवार को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

बोर्ड की उम्मीदवारों को सलाह 

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आनलाइन प्राथमिकताएं भरने से पहले ई-काउंसलिंग गाइडलाइन और ई-इंफार्मेशन ब्रोशर को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की सीट मैट्रिक्स भी आनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू होने से पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित समय सीमा तक वैध श्रेणी प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं, उन्हें अन्य पात्रता पूरी होने की स्थिति में ओपन मेरिट में माना जाएगा।

वहीं वैध सब कैटेगरी प्रमाणपत्र जमा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को उनकी संबंधित मुख्य श्रेणी में रखा जाएगा।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल आनलाइन पसंद भरने से दाखिले का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। सीट मिलने के बाद संबंधित कालेज या संस्थान द्वारा उम्मीदवार की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। दाखिला सभी निर्धारित शर्तों और पात्रताओं की पूर्ति के बाद ही मान्य होगा।