Move to Jagran APP

जम्मू संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, लेह में कांग्रेस आगे

राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझानों में हर जगह निर्दलीय उम्मीदवार कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 12:03 PM (IST)
जम्मू संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, लेह में कांग्रेस आगे
जम्मू संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, लेह में कांग्रेस आगे

जम्मू, जेएनएन। राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। कुछ वार्ड के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद सभी वार्ड के परिणाम सामने आ जाएंगे। बनिहाल में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। सभी सातों सिटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन में अभी तक घोषित परिणाम में 75 वार्डों में 25 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इनमें भाजपा ने 15, कांग्रेस ने दो जबकि आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार सफल रहे हैं।

loksabha election banner

जिला ऊधमपुर में भाजपा ने चार, पैंथर्स पार्टी ने छह, कांग्रेस ने दो, निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन जबकि पवन गुप्ता के नेतृत्व वाले दल पांच सीटें हासिल की है। वहीं कटड़ा म्यूनिसिपल काउंसिल के सभी 13 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने सात सीटों, कांग्रेस ने दो जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार सीटें हासिल की हैं। चिनैनी में भाजपा ने 3, कांग्रेस ने एक, निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में भाजपा के जिला प्रधान वसीम वारी जो वार्ड नंबर 11 से चुनाव लड़ रहे थे, कांग्रेस उम्मीदवार जफ्फर उल्ला खान से हार गए हैं। गांदरबल नगर समिति के 17 वार्डों में से 13 पर निर्दलीय जीते हैं जबकि दो वार्डों में भाजपा व दो में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। लेह में सभी 13 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।

जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन के परिणाम

  • - वार्ड 1 पूर्णिमा शर्मा भाजपा
  • - वार्ड 3 नरोत्तम शर्मा भाजपा
  • - वार्ड 11 अनिता शर्मा निर्दलीय
  • - वार्ड 12 अजीत अंगराल भाजपा
  • - वार्ड 20 राहुल कुमार भाजपा
  • - वार्ड 24 अनु बाली निर्दलीय
  • - वार्ड 28 गौरव चोपड़ा कांग्रेस
  • - वार्ड 30 सोनिका शर्मा कांग्रेस
  • - वार्ड 31 सुच्चा सिंह भाजपा
  • - वार्ड 34 रानी देवी निर्दलीय
  • - वार्ड 35 यशपाल शर्मा भाजपा
  • - वार्ड 37 सुनीता गुप्ता भाजपा
  • - वार्ड 40 नीलम भाजपा
  • - वार्ड 42 विजय चौधरी निर्दलीय
  • - वार्ड 43 सुरजीत सिंह भाजपा

कटड़ा म्यूनिसिपल काउंसिल के परिणाम

  • - वार्ड 1 सपना मंगोत्रा निर्दलीय
  • - वार्ड 2 रवीन्द्र सिंह नाग कांग्रेस
  • - वार्ड 3 अजय बड़ु भाजपा
  • - वार्ड 4 बिंदु शर्मा भाजपा
  • - वार्ड 5 राकेश रोशन भाजपा
  • - वार्ड 6 राजेश सडोत्रा कांग्रेस
  • - वार्ड 7 रीना बड़ु भाजपा
  • - वार्ड 8 रेणु बाला भाजपा
  • - वार्ड 9 बीके राज निर्दलीय
  • - वार्ड 10 अम्बरीश मगोत्रा निर्दलीय
  • - वार्ड 11 नसीब चंद निर्दलीय
  • - वार्ड 12 बिमल इंदु भाजपा
  • - वार्ड 13 तारा चंद भाजपा

ऊधमपुर म्यूनिसिपल काउंसिल के परिणाम

  • - वार्ड 1 प्रीति खजुरिया कांग्रेस
  • - वार्ड 2 पैंथर्स
  • - वार्ड 3 पैंथर्स
  • - वार्ड 4 सुरेंद्र सिंह खालसा भाजपा
  • - वार्ड 5 सुलखना देवी कांग्रेस
  • - वार्ड 6 विक्रम सलाथिया निर्दलीय
  • - वार्ड 7 भाजपा
  • - वार्ड 8 ऊषा देवी निर्दलीय
  • - वार्ड 9 पंकज निर्दलीय
  • - वार्ड 10 अनिल अरोड़ा निर्दलीय
  • - वार्ड 11 आरती वर्मा पैंथर्स
  • - वार्ड 12 डॉ योगेश्वर निर्दलीय
  • - वार्ड 13 राकेश खजुरिया भाजपा
  • - वार्ड 14 भाजपा
  • - वार्ड 15 पवन कुमार गुप्ता
  • - वार्ड 16 कुश निर्दलीय
  • - वार्ड 17 पैंथर्स
  • - वार्ड 18 पवन कुमार गुप्ता
  • - वार्ड 19 लाली चंदेल निर्दलीय
  • - वार्ड 20 जगदीश पैंथर्स
  • - वार्ड 21 पैंथर्स

हीरानगर म्यूनिसिपल काउंसिल के परिणाम

  • - वार्ड 1 कमलेश शर्मा भाजपा
  • - वार्ड 2 मंजु बाला भाजपा
  • - वार्ड 3 रोमेश चंद्र कांग्रेस
  • - वार्ड 4 संजय कुमार निर्दलीय
  • - वार्ड 5 बॉबी रानी भाजपा
  • - वार्ड 6 गुरदयाल भाजपा
  • - वार्ड 7 राजेंद्र सिंह भाजपा
  • - वार्ड 8 राजीव गुप्ता कांग्रेस
  • - वार्ड 9 सुनीता देवी निर्दलीय
  • - वार्ड 10 प्रवीणा देवी कांग्रेस
  • - वार्ड 11 विजय कुमार भाजपा
  • - वार्ड 12 सुभाष चंद्र भाजपा
  • - वार्ड 13 सुरेंद्र कुमार निर्दलीय

जिला पुंछ म्यूनिसिपल काउंसिल के परिणाम

  • - ग्यारह निर्दलीय, चार भाजपा, दो कांग्रेस के उम्मीदवार कामयाब रहे।

जिला राजौरी म्यूनिसिपल काउंसिल के परिणाम

  • वार्ड 1 कांग्रेस
  • वार्ड 2 कांग्रेस
  • वार्ड 3 कांग्रेस
  • वार्ड 5 भाजपा
  • वार्ड 6 भाजपा
  • वार्ड 7 कांग्रेस
  • वार्ड 8 निर्दलीय
  • वार्ड 9 निर्दलीय
  • वार्ड 12 भाजपा

सुंदरबनी म्यूनिसिपल काउंसिल के परिणाम

  • वार्ड 1 भाजपा
  • वार्ड 2 निर्दलीय
  • वार्ड 3 भाजपा
  • वार्ड 5 भाजपा
  • वार्ड 6 भाजपा
  • वार्ड 7 भाजपा
  • वार्ड 9 भाजपा
  • वार्ड 10 भाजपा
  • वार्ड 11 भाजपा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.