जम्मू के मेयर ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुमरू से मुलाकात कर विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी
जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने शनिवार को यहां राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुमरू से मुलाकात की।
जम्मू, राज्य ब्यूरो । जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने शनिवार को यहां राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुमरू से मुलाकात की। गुप्ता ने उपराज्यपाल को नगर निगम द्वारा सार्वजनिक सेवाओं के कुशल वितरण के लिए शुरू किए गए कार्यों और प्रभावी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित मुद्दों और स्ट्रीट लाइटों की स्थापना के बारे में अवगत कराया। जम्मू को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कार्ययोजना पर हुई प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए महापौर ने उपराज्यपाल को सूचित किया कि तारीख के अनुसार, ईईएसएल ने राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम के तहत जम्मू शहर में 2500 स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं।
उन्होंने कहा कि हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए, लगभग 500 स्थानों की पहचान की गई है। गुप्ता ने बताया कि उचित अपशिष्ट विश्लेषण के बाद ठोस कचरे के संग्रह और परिवहन के लिए आवश्यक अतिरिक्त मशीनरी की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। उपराज्यपाल ने लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाओं के चौबीस घंटे सुनिश्चित करने के लिए उच्च महत्व पर जोर दिया और शहर में नियोजित निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मेयर ने बताया कि जम्मू नगर निगम को आत्म निभर्र बनाने के लिए एक व्यापक रणनीति बनार्इ गर्इ है। देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर जम्मू नगर निगम में राजस्व को बढाने के लिए आने वाले समय में कर्इ प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। शहर में साफ सफार्इ को सुनिश्चित बनाने के लिए बनार्इ गर्इ नीति के आधार पर काम हो रहा है। शहर को स्वच्छ भारत की सूची में गत वर्ष के मुकाबले इस बार अच्छे पायदान पर ले जाने के लिए जम्मू नगर निगम ने अभी से कमर कस ली है। सभी शहरवासियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार जागरूकता बढी है आैर उम्मीद है कि जम्मू शहर एक स्वच्छ शहर बनकर उबरेगा।