Move to Jagran APP

Jammu Municipal Corporation: मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने गोल गुजराल में ग्रेवयार्ड में विकास कार्यों को करवाया शुरू

मुस्लिम समुदाय को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग यहां गंदगी फेंक दिया करते थे। स्थानीय कॉरपोरेटर के प्रयासों से अब यह काम होने जा रहा है। इस काम को आठ लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:43 PM (IST)
Jammu Municipal Corporation: मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने गोल गुजराल में ग्रेवयार्ड में विकास कार्यों को करवाया शुरू
गोल गुजराल में ग्रेवयार्ड में विकास कार्य शुरू करवाते मेयर चंद्र मोहन गुप्ता व कॉरपोरेटर सतपाल करलुपिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर 32 के कॉरपाेरेटर सतपाल करलुपिया के साथ सोमवार को गोल गुजराल में स्थित ग्रेवयार्ड में विकास कार्यों को शुरू करवाया। गोल गुजराल में औकाफ की भूमि पर बने इस मुस्लिम ग्रेवयार्ड की चारदीवारी का काम शुरू होने से लोगों की एक लंबित मांग पूरी हो गई।

loksabha election banner

यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि इस ग्रेवयार्ड की चारदीवारी नहीं बनी हुई थी और सारा क्षेत्र खाली पड़ा हुआ है। मुस्लिम समुदाय को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग यहां गंदगी फेंक दिया करते थे। स्थानीय कॉरपोरेटर के प्रयासों से अब यह काम होने जा रहा है। इस काम को आठ लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। मेयर ने कहा कि जम्मू नगर निगम विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड्स उपलब्ध करवा रहा है। विशेषकर शमशानघाट, ग्रेवयार्ड, शिशु समाधियों के लिए फंड्स उपलब्ध हैं। विभिन्न वार्डों में इस फंड से इन कार्यों को कॉरपोरेटर करवा रहे हैं। इस मौके ग्रेवयार्ड कमेटी के सदस्य फरमान अली, हजूर अली, लवकेश गोंदी, राहुल मेहरा, पीके भट्ट, पाला राम, रीना गुप्ता, एईई आशीष भसीन आदि मौजूद थे।

वहीं कॉरपोरेटर सतपाल करलुपिया ने लोगों से अपील की कि इस जमीन पर कचरा, मलबा न फेंके। नगर निगम के कूड़ेदानों में ही कचरे को फेंके। घरों से निकलने वाली गंदगी को नगर निगम के कर्मचारियों को ही सौंपें। उन्होंने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं के समाधान किए जाएंगे। पिछले तीन वर्षों में बहुत से विकास कार्य करवाए गए हैं। आगे भी इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे भी जारी रखा जाएगा। लोग जम्मू नगर निगम का विकास कार्यों के लिए सहयोग करें। वहीं प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने इस कार्य के लिए कॉरपोरेटर और मेयर का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि शेष कार्यों को भी ऐसे ही करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.