Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ के सुदूर इलाके में भारी हिमस्खलन, कोई जनहानि नहीं
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी हिमस्खलन हुआ। हालांकि इसमें कोई जानहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। कोई नकुसान की खबरें नहीं आई हैं।
जम्मू, 27 जनवरी (पीटीआई): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरस्थ पद्दार इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन मेचेल बेल्ट में एक गांव के पास एक नदी में लुढ़का, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि गांव क्षेत्र से दूर था।
यह भी पढ़ें: ऊधमपुर में चालक ने कार पर से खोया नियंत्रण, जिससे कार पुल के पास बने डिवाइजर से जा टकराई, चार घायल
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से फिर शुरू हुई यात्रा, जयराम रमेश ने कहा लोग हैं काफी उत्साहित