विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ के लिए जम्मू के बाजारों में जबर्दस्त रौनक, पुरानी मंडी से पटेल बाजार तक उमड़ी भीड़; दिन-रात बन रहीं फेनियां

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:42 AM (IST)

नवरात्र के बाद अब करवाचौथ और दीपावली के त्योहारों से जम्मू के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं व ...और पढ़ें

जम्मू में खरीददारी के लिए उमड़ने लगी महिलाओं की भीड़।

जम्मू में खरीददारी के लिए उमड़ने लगी महिलाओं की भीड़।

HighLights

  1. करवाचौथ के लिए बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़।

  2. ज्वैलरी, कपड़े, शृंगार सामग्री की हो रही जमकर खरीदारी।

  3. फेनी-कतलमें और दीये बनाने में जुटे कारीगर।

जागरण संवाददाता, जम्मू। शारदीय नवरात्र से शहर के बाजारों में आई रंगत अब त्योहारों के रंग में और भी गहरी हो रही है। करवाचौथ के लिए करवा, ज्वैलरी और कपड़ों की खरीदारी करने भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां बाजारों में पहुंच रही हैं। महिलाओं की खरीदारी के लिए मशहूर शहर के पुरानी मंडी, लिंक रोड, पक्का डंगा व राजतिलक रोड़ पर दिन भर महिलाओं व युवतियों की भीड़ है और हर तरफ करवाचौथ के रंग नजर आ रहे हैं।

शृंगार सामग्री की दुकानें हो या कपड़ों की, हर तरफ इस समय महिलाएं व युवतियां अपने करवाचाैथ की खरीदारी को अंतिम रूप देने में जुटी है। करवाचौथ के लिए करवा, ज्वैलरी, शृंगार सामग्री और कपड़ों की खरीदारी करने भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां बाजारों में पहुंच रही हैं।

करवाचौथ, दीपावली और उसके बाद भइया दूज के त्योहारों को लेकर शहर में उत्साह नजर आ रहा है। महिलाओं के कपड़ों व शृंगार के सामान के लिए मशहूर पटेल बाजार में इस समय युवतियों व महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है।

करवाचौथ के लिए इन दिनों चूड़ियों की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल देखी जा रही है। करवाचौथ में अब चूंकि एक सप्ताह ही शेष रह गया है, लिहाजा ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग के साथ शृंगार सामग्री की खरीदारी सबसे अधिक हो रही है।

करवा और दीयें से सजे स्टाल

करवाचौथ व दीपावली के त्योहार को लेकर शहर के पुरानी मंडी चौक में करवा व दीयों के स्टाल सज चुके है और करवाचौथ पर होने वाली पूजा में मिट्टी के दीये के महत्व के चलते इसकी अच्छी बिक्री हो रही है। शहर के पुरानी मंडी चौक में कई कारीगर इन दिनों रंग-बिरंगे दीये बनाकर बेच रहे हैं।

उधर रोशनियों के त्योहार दीपावली को लेकर बाजार में अभी से रंग-बिरंगी रोशनियां बिखेरने वाली लड़ियों की दुकानें सज गई है। बाजार में इन दिनों प्रोफाइल लाइट का काफी चलन है जिसे देखते हुए बाजार में इस बार एलइडी लाइटें की लड़ियां अधिक आई है जो दाम में कुछ महंगी अवश्य है लेकिन इनकी रोशनी अधिक होने के लोगों में इनकी मांग अधिक है।

दिन-रात तैयार हो रहे फेनी-कतलमें

करवाचौथ का त्योहार फेनी-कतलमों के बिना पूर्ण नहीं होता। करवाचौथ का व्रत रखने वाली हर महिला को इसका सेवन करना होता है और इसीलिए इसकी मांग काफी रहती है। इस मांग को पूरा करने के लिए हलवाई इन दिनों दिन-रात फेनी-कतलमें बनाने में जुटे है।

इनकी खासियत रह रहती है कि ये जल्दी खराब भी नहीं होते। इसके चलते कारीगर अभी से स्टाक तैयार कर रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में भारी मांग को पूरा किया जा सके।