जंगल में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा के बजालता इलाके में मवेशी चराने गई महिला से दुष्कर्म का प्रय
जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा के बजालता इलाके में मवेशी चराने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध पर आरोपित व्यक्ति ने महिला के शरीर के कई हिस्सों पर दांत गढ़ा दिए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद महिला का मेडिकल करवा कर आरोपित के खिलाफ रास्ता रोकने तथा छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह बजालता के जंगल में मवेशी चराने गई थी। इस दौरान उसी का पड़ोसी बशीर अहमद पीछा करते हुए जंगल में आ गया। अहमद ने पहले तो उससे बातचीत की और फिर शारीरिक संबंध बनाने को कहा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो बशीर ने उससे जबरन छेड़छाड़ शुरू करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपित ने उसके शरीर पर दांत भी गढ़ा दिए। जब उसने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गया। घटना के बाद पीड़ित महिला सीधे घर पहुंची और परिजनों को वारदात के बारे बताया। महिला के परिजन उसे लेकर थाने में पहुंच गए और बशीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामले को दर्ज कर लिया। नगरोटा पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से आरोपित फरार है, उसकी तलाश में दबिश की जा रही है।