जम्मू-कश्मीर वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला; किसे मिली कहां तैनाती?
जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने जम्मू संभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश ...और पढ़ें
-1792944742197_m.webp)
जम्मू-कश्मीर वन विभाग में बड़ा फेरबदल। फाइल फोटो
HighLights
वन विभाग ने जम्मू संभाग में 15 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया।
रियासी, राजौरी, कठुआ और पुंछ सहित विभिन्न रेंजों में नई तैनाती।
ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, पदोन्नति पर कोई दावा नहीं।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। वन विभाग ने जम्मू संभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख जम्मू-कश्मीर के कार्यालय की ओर से जारी आदेश अनुसार, रियासी की ठकराकोट रेंज में तैनात रेंज अधिकारी अनिल कुमार भगत को राजौरी की कालाकोट रेंज में स्थानांतरित किया गया है।
वहीं जम्मू के सीमांकन डिवीजन में फारेस्टर अवतार सिंह कुरहान को ठकराकोट रेंज का प्रभार सौंपा गया है। कठुआ के लखनपुर स्थित एंटी-पालीथिन चेक पोस्ट का प्रभार संभाल रहे फारेस्टर संजीव सिंह को सामाजिक वानिकी डिवीजन कठुआ की एसएफ रेंज बिलावर का प्रभार दिया गया है।
उनके स्थान पर अमरदीप सिंह लखनपुर एंटी-पालीथिन चेक पोस्ट का जिम्मा संभालेंगे।एमएफपी के तहत उधमपुर/बटोत रेंज का प्रभार संभाल रहे फारेस्टर काशिफ जावेद को उधमपुर की पंचैरी रेंज में तैनात किया गया है।
किसको कहां मिली तैनाती?
जम्मू स्थित जंबू चिड़ियाघर में रेंज अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे पवन शर्मा को कठुआ की जसरोटा रेंज में तैनात किया गया है। वहीं, मुनीश गुप्ता को कठुआ की हीरानगर रेंज में स्थानांतरित किया गया है।
जम्मू की जिंद्राह रेंज का प्रभार संभाल रहे फारेस्टर वरिंदर सिंह सलाथिया को ईटीएफ जम्मू के तहत बसोहली की ईटीएफ रेंज का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय में तैनात फारेस्टर मोहम्मद सलीम चौधरी को जिंद्राह रेंज का प्रभार दिया गया है।
नसीर अहमद मलिक माहोर की गुलाबगढ़ रेंज में तैनात
रियासी रेंज के प्रभारी नरेश कुमार शर्मा को बिलावर की रामकोट रेंज में तैनात किया गया है। बटोत की सायल रेंज का प्रभार संभाल रहे फारेस्टर सुरिंदर सिंह चिब को जम्मू वन्यजीव डिवीजन की सुद्धमहादेव रेंज में तैनात किया गया है।
उधमपुर की एग्रोस्टोलाजी रेंज के प्रभारी नसीर अहमद मलिक को माहोर की गुलाबगढ़ रेंज में तैनात किया गया है। राजौरी की कालाकोट रेंज के प्रभारी मोहम्मद रफी का तबादला पुंछ की मेंढर रेंज में किया गया है।
आदेश के तहत जम्मू के सुमाह ब्लाक में तैनात ब्लाक अधिकारी सुरजीत सिंह को जम्मू की एस्टेट रेंज का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, भद्रवाह के पुनेजा-द्वितीय में तैनात ब्लाक अधिकारी साजिद नवैद को सायल रेंज का प्रभार दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन व्यवस्थाओं के आधार पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को पदोन्नति के लिए कोई विशेष या वरीयता संबंधी दावा प्राप्त नहीं होगा। पदोन्नति लागू नियमों के अनुसार ही की जाएगी।
