मां वैष्णो की स्तुति में डांडिया के साथ निकाली रैली
जागरण संवाददाता, जम्मू : शिवसेना ठाकरे की जम्मू कश्मीर इकाई ने महानवमी पर शहर में रैली निकाली। डांडि
जागरण संवाददाता, जम्मू : शिवसेना ठाकरे की जम्मू कश्मीर इकाई ने महानवमी पर शहर में रैली निकाली। डांडिया नृत्य कर मां वैष्णो देवी जी की स्तुति की गई। नौ दिन पूजन के बाद सोमवार को माता की साख को तवी में विसर्जित किया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसैनिक रघुनाथ बाजार चौक पर एकत्रित हुए व ढोल नगाड़े के साथ डांडिया नृत्य करते हुए हरि मार्केट, विनायक बाजार से होते हुए बिक्रम चौक पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के साथ तवी नदी की ओर बढ़े और साख को विसर्जित किया गया।
वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी। मौके पर रघुनाथ बाजार के प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, महासचिव भानु कोहली एवं हरी बाजार के अवतार सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मौके पर मीनाक्षी छिब्बर, अश्विनी गुप्ता, विकास बख्शी, सुरजीत सिंह को सम्मानित किया गया। राज सिंह, भूरी सिंह, राबिया खजूरिया, रघुवीर सिंह, संजीव सूदन, बलवंत सिंह,मंगू राम सुनीता देवी, सुनील सलारिया, उत्तम सिंह, बिक्रम सिंह, कमल सिंह, सचिन सिंह, सुमित खोसला, किशोर कुमार, संजीव कुमार, राजेश हांडा, कानूनी सलाहकार संजीव, पुजारी रोहित शर्मा आदि भी उपस्थित थे।