बिश्नाह में मचैल यात्रा का स्वागत
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : सावन शुरू होते ही लोग देवी देवताओं को अपने-अपने तरीकों से प्रसन्न कर
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : सावन शुरू होते ही लोग देवी देवताओं को अपने-अपने तरीकों से प्रसन्न कर रहे हैं। इसी तरह वीरवार को बिश्नाह के गांव कनाल से निकली मचैल यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा जैसी से बिश्नाह पहुंची तो समाजसेवियों ने ढोल नगाड़ों संग स्वागत किया। यात्रियों को स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा गया। बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, अंजू देवी सहित कई लोगों ने यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न संस्कृतियां हैं। यहां हर कोई अपनी-अपनी आस्थ के साथ पूजा पाठ करता है। इसी तरह मचैल यात्रा निकाली गई हैं। देश के सभी लोगों एक-दूसरे की श्रद्धा और धार्मिक भावनाओ का सम्मान करते हैं। इस दौरान उन्होंने मचैल यात्रा में शामिल लोगों में प्रसाद आदि भी बांटा।