Move to Jagran APP

Kashmir Tourism: उपराज्पाल ने पर्यटकों से कहा-कश्मीर की खुशहाली के दूत बनकर लौटें घर

Tourism in Jammu Kashmir कश्मीर पर्यटन के लिहाज से बहुत ज्यादा सुरक्षित है। अछूते पर्यटन स्थलों पर भी जाएं सैलानी उपराज्यपाल ने पर्यटकों को जम्मू कश्मीर के अछूते पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए भी प्रेरित किया।

By Edited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 06:35 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 08:18 AM (IST)
Kashmir Tourism: उपराज्पाल ने पर्यटकों से कहा-कश्मीर की खुशहाली के दूत बनकर लौटें घर
प्रदेश सरकार यहां हालात सामान्य बनाए रखने और पयर्टकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा रही है।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण और आनंदमय यात्रा का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक जब यहा से जाएं तो कश्मीर में शाति और खुशहाली के दूत बनकर जाएं।

loksabha election banner

उपराज्यपाल ने मंगलवार की शाम को डल झील के किनारे सैर कर रहे पर्यटकों से बातचीत कर उनके अनुभवों के बारे में जाना। उपराज्यपाल दोपहर को जम्मू से श्रीनगर पहुंचे हैं। श्रीनगर पहुंचने के बाद उन्होंने डल झील और उसके साथ सटे इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने झील के संरक्षण कार्य के अलावा पर्यटकों के लिए जुटाई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पर्यटकों से कश्मीर में पर्यटन की बेहतरी के लिए उनकी राय भी पूछी। पर्यटकों ने उन्हें बताया कि वह कश्मीर में आकर खुद को बहुत रोमाचित महसूस कर रहे हैं। उन्हें यहा का वातावरण अत्यंत शात, सुरक्षित लगा है। माहौल भी बहुत अच्छा है। स्थानीय लोग भी सहृदय हैं।

सदाबहार पर्यटन स्थल है कश्मीर उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में धाíमक पर्यटन, रोमाचकारी पर्यटन और विंटर स्पो‌र्ट्स की सुविधा भी है। जम्मू कश्मीर में हर प्रकार के पर्यटकों के लिए एक सदाबहार पर्यटन स्थल हैं। यहा पर्यटन विभाग, पर्यटन जगत से जुड़े स्थानीय लोग व अन्य वर्ग हमेशा से ही पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

कश्मीर पर्यटन के लिहाज से बहुत ज्यादा सुरक्षित है। अछूते पर्यटन स्थलों पर भी जाएं सैलानी उपराज्यपाल ने पर्यटकों को जम्मू कश्मीर के अछूते पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी यहां हालात सामान्य बनाए रखने और पयर्टकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा रही है।

पर्यटक जब भी यहां से जाएं तो वह जम्मू कश्मीर में शाति, विश्वास, सुरक्षा और खुशहाली का संदेश लेकर जाएं ताकि अन्य लोग भी कश्मीर की सैर के लिए प्रेरित हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.