विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ मंदिर के कुएं में मिला दशकों पुराना जीवित मोर्टार शैल, बम स्क्वाड ने किया डिफ्यूज

Published: Sat, 30 May 2026 10:29 PM (IST)

रामगढ़ के गढ़वाल गांव में एक मंदिर के कुएं की सफाई के दौरान एक पुराना मोर्टार शैल मिला। पुलिस और ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ मंदिर के कुएं में मिला दशकों पुराना जीवित मोर्टार शैल (जागरण फोटो)

जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ मंदिर के कुएं में मिला दशकों पुराना जीवित मोर्टार शैल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. रामगढ़ मंदिर के कुएं में मिला मोर्टार शैल।

  2. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया।

  3. देविका क्षेत्र में शैल को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। थाना रामगढ़ के अंतर्गत गांव गड़वाल के मंदिर के कुंए की सफाई करते समय मोर्टार शैल मिला है। सूचना के बाद थाना प्रभारी रामगढ़ स. भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्टार शेल को कुंए से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया।

पुलिस ने बम निरोधक दस्ता सांबा को सूचित कर मौके पर बुलाया और बाद में देविका क्षेत्र में शेल को निष्क्रिय कर दिया। शनिवार को दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में बने कुंए की सफाई शुरू की।

युवा सेवादारों और मंदिर प्रबंधन सदस्यों को सफाई करते समय कुंए के तल पर एक बमनुमा वस्तु पड़ी दिखाई दी। स्थानीय मंदिर प्रबंधन व सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। बरामद मोर्टार शैल काफी पुराना लग रहा था, जो करीब तीस-पैंतीस साल से कुंए में पड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।