Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा जम्मू कश्मीर

प्रधानमंत्री ने दुनिया का सबसे बड़ा जन अभियान शुरू किया और जम्मू कश्मीर सहित देश का हर हिस्सा हर घर तिरंगा उत्सव देख रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में हर गांव में मनाया जा रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 09:24 AM (IST)
Jammu Kashmir : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा जम्मू कश्मीर
हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को नई पीढ़ी तक ले जाना है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर इतिहास रच रहा है और हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन दर्ज कर रहा है। यह आशाओं और सपनों की एक नई सुबह है। उन्होंने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्रीनगर के ललिता घाट से बोटेनिकल गार्डन तक वाकथान में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर ने विभिन्न मानकों में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। समानता और सामाजिक न्याय के साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा वाकथान महात्मा गांधी के संकल्प और संघर्ष का प्रतीक है। यह हमारी सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बहादुर सैनिकों की तपस्या और सर्वो'च बलिदान का प्रतीक है। साथ ही आत्मनिर्भर जम्मू कश्मीर के निर्माण के हमारे संकल्प का भी प्रतीक है।

हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को नई पीढ़ी तक ले जाना है। प्रधानमंत्री ने दुनिया का सबसे बड़ा जन अभियान शुरू किया और जम्मू कश्मीर सहित देश का हर हिस्सा हर घर तिरंगा उत्सव देख रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में हर गांव में मनाया जा रहा है। प्रदेश के एक करोड़ 30 लाख लोग प्रगति और शांति के पथ पर चल रहे हैं।

प्रदेश में इतिहास बन चुके पाकिस्तानी झंडे : उपराज्यपाल कहा कि प्रदेश में अब पाकिस्तानी झंडे इतिहास बन चुके हैं। यहां अब केवल राष्ट्रीय ध्वज ही फहराया जाता है। पहले लोगों में तिरंगा फहराने के कम प्रयास होते थे, लेकिन अब लोग स्वयं राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। अब समाज का प्रत्येक वर्ग तिरंगा रैली को कामयाब बना रहा है। आज कश्मीर में हर घर तिरंगा शान से लहराया जा रहा है। 

बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक ने लिद्दर नदी किनारे किया पूजन : बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए छड़ी मुबारक ने रविवार को पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे पूजन व विसर्जन किया। पूजा-अर्चना में देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। पूजा दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि ने किया। दीपेंद्र गिरि पवित्र छड़ी मुबारक के संरक्षक हैं। उन्हीं के ही नेतृत्व में पवित्र छड़ी मुबारक अमरेश्वर धाम की यात्रा के लिए जाती है। लिद्दर दरिया के बाद महंत दीपेंद्र गिरि महाराज ने अमरनाथ यात्रा के दौरान सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, पीडीडी सहित सभी संबंधित विभागों का बेहतर प्रबंध के लिए धन्यवाद किया। लंगर संगठनों और यात्रा मार्गों व शिविरों की साफ-सफाई करने वालों की सराहना की। महंत दीपेंद्र गिरि ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का भी आभार जताया। पवित्र छड़ी मुबारक में शामिल होने वाले साधुओं को पवित्र गुफा तक ले जाने और वापस लाने, उन्हें आवासीय सुविधा देने व खाने पीने का प्रबंध महेंद्र दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व वाले द ट्रू ट्रस्ट ने किया था। बताते चलें कि श्री अमरनाथ की यात्रा के लिए छड़ी मुबारक ने 12 अगस्त को दर्शन किए थे। यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी जो 12 अगस्त को संपन्न हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.