Ladakh: लेह पुलिस स्टेशन को मिला सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का अवार्ड
लेह पुलिस स्टेशन को गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। लेह-कारगिल रेंज के डीआइजी बीएस बुटी ने सोमवार को एसएसपी राजीव पांडे की उपस्थिति में वर्ष 2020 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के लिए अवार्ड दिया।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। लेह पुलिस स्टेशन को गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। लेह-कारगिल रेंज के डीआइजी बीएस बुटी ने सोमवार को एसएसपी राजीव पांडे की उपस्थिति में वर्ष 2020 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के लिए अवार्ड दिया। यह अवार्ड बचाव, क्राइम का पता लगाने और उसकी बेहतर जांच के लिए दिया गया है।
डीआइजी ने पुलिस स्टेशन लेह के अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उनकी इमानदारी और काम के लिए प्रतिबद्धता को भी सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी इसी मेहनत के कारण इस पुलिस स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का अवार्ड मिला।
उन्होंने जवानों व अधिकारियों को इसी तरह भविष्य में भी काम करते हुए देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में लाकर राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने केलिए प्रेरित किया। एसएसपी लेह राजीव पांडे ने भी जवानों की सराहना की। इस मौके पर एआइजी लद्दाख स्टैंजिंन नुरबू, एसपी ट्रैफिक रफी गिरी, एसपी सिक्योरिटी गौरव महाजन, एडिशनल एसपी फुनस्तोग ताशी भी मौजूद थे। इससे पहले एसएचओ लेह इंस्प्ेक्टर मोहम्मद युसूफ ने पुलिस स्टेशन की अरे से अवार्ड हासिल किया।