विवाद खत्म होते ही काम में जुटा लंगर संगठन
ध्यानार्थ..... अमरनाथ यात्रा का लोगो अवश्य लगाएं -बालटाल और पहलगाम मार्ग पर सौ से अधिक लगाए जाएंगे लंगर -लंगर वालों के साथ बड़ी संख्या में आते हैं सेवादार -राशन सामग्री से लदे ट्रक 18 जून को पार कर जाएंगे जवाहर टनल
राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारी तेजी से हो रही है। कश्मीर में प्रवेश को लेकर उपजा विवाद खत्म होते ही लंगर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहलगाम और बालटाल मार्ग पर सौ से अधिक लंगर लगाए जाएंगे। एक जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के लिए पंजाब और अन्य राज्यों से 15 जून से लंगर वालों के राशन के ट्रक राज्य में प्रवेश करना शुरू करेंगे।
लंगर वालों के साथ खाना पकाने व परोसने वाले सेवादार भी आते हैं। 15 जून को जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से जम्मू में दाखिल होने के बाद लंगर वालों के राशन सामग्री व अन्य सामान से लदे ट्रक 18 जून को जवाहर टनल क्रास करेंगे। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि पहलगाम और बालटाल रूट से पवित्र गुफा तक सौ से अधिक लंगर लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। बोर्ड के साथ विवाद के निपट जाने के बाद अब राशन की सामग्री के ट्रकों को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा। 1.15 लाख से अधिक श्रद्धालु करा चुके पंजीयन
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 1.15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा के आधार शिविर बालटाल, पहलगाम और अन्य जगहों पर तैयारी जोरों से चल रही हैं। यात्रा की सुरक्षा को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। यात्रा के प्रबंधों का नियमित तौर पर डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर, संबंधित जिला प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी जायजा ले रहे हैं। 15 से पहले दोनों मार्गो से हटा ली जाएगी बर्फ
यात्रा के दोनों मार्गो पर बर्फ हटाने के कामकाज में तेजी लाई गई है। जिला प्रशासन अनंतनाग और गांदरबल ने कहा है कि 15 जून तक यात्रा मार्गों पर बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया जाए। इस समय यात्रा मार्गों पर मरम्मत कार्य भी चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ दिन बाद यात्रा के दोनों मार्गों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप