Move to Jagran APP

Landslide at Mata Vaishno Devi marg: वैष्णाे देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3 श्रद्धालु घायल

पुलिस के अनुसार जब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी बैटरी कार मार्ग पर स्थित पंछी कॉलोनी के नजदीक एकाएक भूस्खलन हुआ।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:21 PM (IST)
Landslide at Mata Vaishno Devi marg: वैष्णाे देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3 श्रद्धालु घायल
Landslide at Mata Vaishno Devi marg: वैष्णाे देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3 श्रद्धालु घायल

कटड़ा, संवाद सहयोगी। मां वैष्णो देवी बैटरी कार मार्ग पर बीती रात हुए भूस्खलन में मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए 3 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल श्रद्धालुओं की पहचान ओम प्रकाश उम्र 49 साल पुत्र रामप्रकाश, मुकेश कुमार उम्र 28 साल पुत्र रमाकांत, अमरीका सिंह उम्र 45 साल पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह सभी निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार जब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी बैटरी कार मार्ग पर स्थित पंछी कॉलोनी के नजदीक एकाएक भूस्खलन हुआ। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालु भूस्खलन की चपेट में आ गए। वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग पर बना शेड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन की सूचना मिलते ही तुरंत आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी व अधिकारी पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद तुरंत कटड़ा पहुंचाया गया और वहां से एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है। सभी की हालत बेहतद बताई जा रही है।

बैटरी कार मार्ग को इस भूस्खलन के बाद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। सुबह होने पर मार्ग से मलवा हटाने का काम जारी है। फिलहाल श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। आज सुबह से आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं और बर्फीली हवा चल रही है। हेलीकॉप्टर सहित पैसेंजर केबल कार सेवा सुचारू रूप से जारी है। शीत लहर के बीच मां वैष्णो के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यात्रा जारी रखे हुए हैं। गत मंगलवार को 16000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। आज बुधवार को शाम 5:00 बजे तक करीब 10000 से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे। अभी भी श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.