Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: कोरोना जांच के बहाने लखनपुर में वसूली का खेल, प्रति व्यक्ति एंट्री 800 से 1500 रुपये तक

यह दलाल पठानकोट पहुंचते ही श्रमिकों से संपर्क साधते थे और उनका आधार कार्ड ले लेते थे। उसके बाद वह लखनपुर तक उनके साथ ठेकेदार बनकर आते और उन्हें जम्मू कश्मीर के जिलों में श्रमिकों को भिजवाना है। इस तरह प्रवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 11:30 AM (IST)
Jammu Kashmir: कोरोना जांच के बहाने लखनपुर में वसूली का खेल, प्रति व्यक्ति एंट्री 800 से 1500 रुपये तक
जम्मू कश्मीर में प्रवेश से पहले कोरोना का रैपिड टेस्ट कराने का प्रावधान है।

कठुआ, जागरण संवाददाता : कोरोना जांच के नाम पर लखनपुर बार्डर पर प्रवेश के बहाने वसूली का बड़ा खेल चल रहा था। पंजाब के पठानकोट में सक्रिय रैकेट अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों और अन्य लोगों से जम्मू कश्मीर में प्रवेश के बहाने प्रति व्यक्ति 800 से 1500 रुपये तक की वसूली करते थे। पुलिस ने रेलवे पुलिस के एसपीओ और पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के एएसआइ व हेड कांस्टेबल को संदेह के दायरे में आने पर ड्यूटी से हटा दिया है। इस संबंध में कठुआ जिले में छह और पंजाब के पठानकोट में एक मामला दर्ज हुआ है।

loksabha election banner

यहां बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं बंद हैं। जम्मू कश्मीर में प्रवेश से पहले कोरोना का रैपिड टेस्ट कराने का प्रावधान है। संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को तुरंत आइसोलेशन में भेजा जाता है। इस स्थिति का फायदा यह गिरोह उठा रहा था और पठानकोट के रास्ते आ रहे मजदूरों से संपर्क साध जम्मू कश्मीर में सुरक्षित प्रवेश का वादा करता था। पुलिस के अनुसार प्रति व्यक्ति से 800 से 1500 रुपये वसूले जा रहे थे। बड़े ग्रुप को 10 से 15 हजार रुपये लेकर प्रवेश करा दिया जाता था। पुलिस और प्रशासन की नाक तले लगातार खेल चल रहा था। कठुआ जिले में 12 लोगों को और पठानकोट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

यूं चलता था खेल: अधिकारियों के अनुसार यह दलाल पठानकोट पहुंचते ही श्रमिकों से संपर्क साधते थे और उनका आधार कार्ड ले लेते थे। उसके बाद वह लखनपुर तक उनके साथ ठेकेदार बनकर आते और उन्हें जम्मू कश्मीर के जिलों में श्रमिकों को भिजवाना है। इस तरह प्रवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

कुल सात मामले दर्ज: कठुआ जिले के पुलिस अधीक्षक डा. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी। लखनपुर में विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों को बिना जांच कराए पैसे लेकर प्रवेश कराते थे। मंगलवार को तीन लोग और पकड़े गए हैं। 10 लोग पहले ही गिरफ्त में हैं। पंजाब पुलिसकर्मी के खिलाफ सुजानपुर पुलिस थाना में मामला भी दर्ज है। 12 अन्य लोगों पर लखनपुर में चार, कठुआ (किडिय़ा गंडियाल) में एक और हीरानगर में एक मामला दर्ज है।

यह किए गए गिरफ्तार: लखनपुर के निवासी रुमाल सिंह, धनोड़ गांव निवासी विजय कुमार और लखनपुर में रावी दरिया पुल पर तैनात जीआरपी के एसओपी सागर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व सदस्य जम्मू के नगरोटा निवासी धर्मपाल, पठानकोट के सरना निवासी राजीव कुमार, तारागढ़ (पंजाब) निवासी पंकज सैनी, साहिल ठाकुर (सुजानपुर), सौरभ कुमार (माधोपुर), जतिन कुमार (पठानकोट) और पुलवामा निवासी शौकत अहमद वानी गिरफ्त में हैं। कठुआ के नगरी में रह रहे श्रीनगर निवासी मोहम्मद रमजान और कठुआ के भागथली निवासी शाम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

सवालों के घेरे में जांच रिपोर्ट

लखनपुर में कोराना जांच के नाम पर आ रही जांच रिपोर्ट भी सवालों के घेरे में है। वहां जांच में कोरोना संक्रमितों की संख्या न के बराबर है।

तारीख        कुल टेस्ट  पॉजिटिव केस

19 सितंबर-  337       2

20 सितंबर-  361       5

21 सितंबर-  380       0

22 सितंबर-  413       3

23 सितंबर-  377       3

24 सितंबर   431       0

25 सितंबर-  413       0

26 सितंबर-   471      0

27 सितंबर-   570      2

28 सितंबर-   451     4 

  • जम्मू कश्मीर में प्रवेश कराने के नाम पर वसूली का मुख्य धंधा पंजाब क्षेत्र में होता है, जहां पर मजदूर को जम्मू कश्मीर प्रवेश कराने के लिए ग्रुप से 10 से 15 हजार लिए जाते थे। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। - डॉ.शैलेंद्र मिश्रा,एसएसपी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.