विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लेह में लद्दाख की पहली मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा शुरू, एलजी विनय सक्सेना ने किया उद्घाटन

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:39 PM (IST)

लेह में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख की पहली मल्टी-लेवल स्टैक्ड पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया।

लेह में लद्दाख की पहली मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा का शुभारंभ।

लेह में लद्दाख की पहली मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा का शुभारंभ।

HighLights

  1. उपराज्यपाल ने लेह में पहली मल्टी-लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया

  2. लद्दाख ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी चेक वितरित किए गए

  3. कार्बन-न्यूट्रल परिवहन को बढ़ावा देने हेतु ईवी रैली को हरी झंडी

राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह स्थित मोटर गैराज में लद्दाख की पहली त्रीस्तरीय मल्टी-लेवल स्टैक्ड पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया।

मल्टी-लेवल स्टैक्ड पार्किंग का उद्घाटन करने के साथ उपराज्यपाल ने स्वच्छ व हरित प्रदेश के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए लद्दाख ईवी नीति के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक भी बांटे।

इस अवसर पर उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ऐसा लद्दाख में कार्बन-न्यूट्रल परिवहन को बढ़ावा देने के अभियान के तहत किया गया।

जिला मोटर गेराज में मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा का शुभारंभ जिले में सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने व सीमित शहरी भूमि का बेहतर उपयोग करने के लिए किया गया है।

प्रशासन जिले में वाहनों के बढ़ते दवाब के साथ पर्यटकों की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यातायात संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट लद्दाख जैसे प्रदेश में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अहुत अहमियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमीन की कमी के कारण शहरी इलाकों पर लगातार दवाब बढ़ रहा है।

उपराज्यपाल ने स्वच्छ और हरित लद्दाख के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए लद्दाख ईवी नीति के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान इलेक्ट्रकि कारों की कीमत की बीस प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। यह सब्सिडी अधिकमत पांच लाख रूपये है। उपराज्यपाल ने लद्दाख ईवी नीति के तहत वाहन खरीदने वाले लाभार्थियों को बधाई दी।

इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि लद्दाख का विकास माडल क्षेत्र की ऊंचाई, नाजुक पारिस्थितिकी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप होना चाहिए। तेजी से बढ़ते पर्यटन के साथ टिकाऊ बुनियादी ढांचे का विकास करते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जनसुविधा और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ें। इस दौरान इलेक्ट्रिक कारें बनाने वाली कई कंपनियों के सहयोग से आयोजित कार रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।