लद्दाख ट्रैफिक पुलिस की बदली वर्दी, अब सड़कों पर अलग रंग में दिखेंगे; दूर से भी हो सकेगी पहचान
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ट्रैफिक पुलिस अब आसमानी की जगह सफेद वर्दी में नजर आएगी, जिसे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी दी है।
-1790356171718_m.webp)
लद्दाख ट्रैफिक पुलिस की बदली वर्दी। फाइल फोटो
HighLights
लद्दाख ट्रैफिक पुलिस की वर्दी का रंग बदला गया।
पुरानी आसमानी वर्दी की जगह अब सफेद वर्दी।
नई वर्दी से पुलिस को मिलेगी बेहतर दृश्यता व पहचान।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ट्रैफिक पुलिस के कर्मी सफेद वर्दी में ट्रैफिक प्रबंधन व पर्यटकों की सहायता करते हुए नजर आएंगे। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख ट्रैफिक पुलिस को एक बेहतर रूप देने के लिए पुरानी आसमानी रंग की वर्दी की गजह सफेद रंग की नई वर्दी अपनाने को मंजूरी दे दी है।
नई वर्दी पहनकर लद्दाख में सड़कों पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी दूर से दिखाई देंगे। नई वर्दी दृश्यता बढ़ाने के साथ-साथ बल को अधिक स्मार्ट, व्यवस्थित व पेशेवर पहचान देगी।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि नई वर्दी का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस को एक नई व पेशेवर पहचान देना व ड्यूटी के दौरान उनके समग्र स्वरूप को बेहतर बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई वर्दी से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में अनुशासन व अपने दायित्वों के प्रति गौरव की भावना और मजबूत होगी।
स्कूलों की वर्दी से काफी मिलती-जुलती थी
वहीं, लद्दाख प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पहले इस्तेमाल होने वाली आसमानी रंग की वर्दी स्थानीय स्कूलों की वर्दी से काफी मिलती-जुलती थी। इसके चलते कई बार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भीड़ में अलग से पहचानना मुश्किल हो जाता था।
अब सफेद वर्दी से अब ट्रैफिक पुलिस की अलग और स्पष्ट पहचान बनने की उम्मीद है। इससे यातायात नियंत्रित करने व सड़क उपयोगकर्ताओं की सहायता के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी अधिक स्पष्ट दिखाई देगी।
