कोयला खदान में मलबा गिरने से मजदूर घायल
संवाद सहयोगी, कालाकोट : क्षेत्र की महोगला खदान में कोयला की निकासी के दौरान मलबे की चपेट
By Edited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 02:56 AM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 03:44 PM (IST)
style="text-align: justify;">कालाकोट, संवाद सहयोगी। क्षेत्र की महोगला खदान में कोयला की निकासी के दौरान मलबे की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। उसे निकालकर महोगला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को सुंदरबनी उप जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मजदूर मंजूर हुसैन पुत्र सलाम दीन निवासी सजाली गाला कोयला खदान के भीतर कोयला निकासी के कार्य में लगा था। इसी दौरान अंदर कुछ मलबा उस पर आ गिरा। इससे वह मलबे में दबकर घायल हो गया। इस दौरान अन्य मजदूरों ने उसे मलबे से निकालकर महोगला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें