विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोरी करने आए थे 'शॉपिंग' कर डाली! पंखे से लेकर गद्दे-कंबल तक उठा ले गए, जम्मू में चोरों का कारनामा

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:15 AM (IST)

रामगढ़ के कौलपुर गांव में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया, जहां से नकद राशि, पंखे और अन्य ...और पढ़ें

घर के मालिक के अनुसार चोरों ने डेढ़ से दो लाख की चोरी को अंजाम दिया।

घर के मालिक के अनुसार चोरों ने डेढ़ से दो लाख की चोरी को अंजाम दिया।

HighLights

  1. कौलपुर गांव में सूने घर से चोरों ने कीमती सामान चुराया।

  2. नकद राशि, पंखे, पंपसेट मोटर सहित डेढ़ लाख की चोरी।

  3. घर मालिक लखविंदर सिंह ने रामगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। सांबा के सब सेक्टर रामगढ़ के गांव कौलपुर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए सनसनी फैला दी। चोरों ने घर में तसल्ली से चोरी की और नकद राशि, पंखे, पंपसेट मोटर, बिजली वायरिंग, बिस्तर, कंबल, गद्दे आदि ले गए

चोरों ने घर में बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया और आराम से सारा सामान चुराकर चंपत हो गए। यह चोरी की घटना शुक्रवार रात की है, जिसका शनिवार सुबह पता चला।

घर के मालिक लखविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कौलपुर श्री गुरुद्वारा राजपुरा सांबा के ग्रंथी हैं। वह अपने बेटे व बेटी के साथ अधिकतर गुरुद्वारा राजपुरा में ही रहते हैं और अपनी गुरु भक्ति की सेवा में लीन रहते हैं। शनिवार सुबह लखविंदर सिंह ने अपने पैतृक गांव कौलपुर के घर पहुंचकर देखा, तो घर का दृश्य देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

कमरों की छत से पंखे भी गायब

घर के दरवाजे खुले पड़े थे और बरामदे में बिजली फिटिंग शीट्स, पंखों के खाली ढांचे और इधर-उधर बिखरा सामान पड़ा था। जब उसने घर के भीतर देखा, तो अलमारी, संदूक, बेडबाक्स आदि भी खुले पड़े थे। जहां तक घर के कमरों की छतों पर लगाए पंखे भी गायब थे।

चोरों ने डेढ़ से दो लाख की चोरी को अंजाम दिया

उसने इस चोरी की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी कौलपुर को दी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी हुए सामान व अन्य का विवरण हासिल किया। घर के मालिक लखविंदर सिंह के अनुसार चोरों ने डेढ़ से दो लाख की चोरी को अंजाम दिया है।

उसने अपनी लिखित शिकायत संबंधित थाना रामगढ़ में दर्ज करवा दी है। वहीं थाना पुलिस चोरी की इस वारदात को सुलझाने व चोरों तक पहुंचने के लिए अपनी कार्रवाई में जुट गई है।