महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, जम्मू : दोमाना के घो मनासा इलाके में विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर उसका अपह
जागरण संवाददाता, जम्मू : दोमाना के घो मनासा इलाके में विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर उसका अपहरण कर साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर दोमाना थाने में मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता के अनुसार मामले के मुख्य आरोपित विशाल ¨सह को दबोच लिया गया है। अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी धर पकड़ की जा रही है।
तीस वर्षीय महिला बुधवार को पति के साथ एसएसपी जम्मू के कार्यालय में पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में रहने वाला युवक विशाल उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। 25 अप्रैल को विशाल ¨सह ने उसका अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद 30 अप्रैल को उसने महिला का अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए। विशाल व उसके साथियों ने उसे साथ दिन भर सामूहिक दुष्कर्म किया। रात 11 बजे विशाल ¨सह उसे तालाब तिल्लो बोहड़ी में छोड़ कर चला गया। विशाल ने उसे धमकी दी कि यदि इस बाबत उसने किसी को बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। महिला कई दिनों तक खौफ में रही और आपबीती किसी को नहीं सुनाई। इसके बाद हिम्मत जुटा कर महिला ने पति को उसके साथ हुए जघन्य वारदात के बारे में जानकारी दी। दोनों ने दोषियों को सजा दिलवाने की ठान ली और इसके बाद पुलिस थाने जाने की बजाए सीधे एसएसपी जम्मू के पास पहुंचे। एसएसपी विवेक गुप्ता ने पौणीचक्क प्रभारी पर महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि दोमाना में गत वीरवार को भी एक महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। महिला ने तीन सीआरपीएफ कर्मियों पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।