बच्चों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की
जागरण संवाददाता, जम्मू : जामिया मस्जिद कुंजवानी पीर बाबा जम्मू में बच्चों ने केरल के बाढ़ प्रभावि
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 09:07 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 09:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : जामिया मस्जिद कुंजवानी पीर बाबा जम्मू में बच्चों ने केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के कुशल होने की प्रार्थना की।
पीडीपी के युवा नेता और वफा फाउंडेशन के चेयरमैन परवेज वफा खान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। केरल में बाढ़ से जानमाल को भारी नुकसान पर ¨चता जताते हुए उन्होंने कहा कि हमें दिल खोलकर केरल के मुख्यमंत्री के फंड में मदद देनी चाहिए। प्रभावित लोगों की मदद के लिए वस्तुएं भी दी जानी चाहिए। यह वस्तुएं लोग वफा फाउंडेशन में जमा करवा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें