विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खेलने निकला और फिर नहीं लौटा', हीरानगर में विधायक का बेटा हुआ लापता; CCTV खंगाल रही पुलिस

By Ajay Kumar Edited By: Hema Devi
Published: Wed, 23 Sep 2026 07:44 AM (IST)

हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय शर्मा के बेटे के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

हीरानगर विधायक विजय शर्मा का बेटा संदिग्ध हालात में लापता।

हीरानगर विधायक विजय शर्मा का बेटा संदिग्ध हालात में लापता।

HighLights

  1. हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय शर्मा का बेटा लापता

  2. पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया

  3. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही, बस-रेलवे स्टेशन पर जांच

जागरण संवाददाता, कठुआ। हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट विजय शर्मा के पुत्र के लापता होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

छुट्टी के बाद घर भी लौटा

जानकारी अनुसार विधायक के पुत्र हीरानगर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौटे थे। फिर शाम को खेलने के लिए हीरानगर स्थित एक निजी स्कूल गए।

सूत्रों के अनुसार पुत्र के शाम करीब 5 बजे एक बस में सवार होकर कहीं जाने की सूचना मिली है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस सूचना के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुत्र की तलाश के बीच देर रात पुलिस कठुआ बस स्टैंड पहुंची। पुलिस ने एक बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पूछताछ के लिए अपने साथ सिटी थाने ले गई। इसी बस में बैठक कर विधायक के बेटे के कठुआ तक आने की सूचना थी।

इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आदित्य की आवाजाही से जुड़े सुराग मिल सकें।

तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और आदित्य की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। विधायक के पुत्र की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में परिवार और स्थानीय लोग पुलिस के प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं।

पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आदित्य के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। बता दें कि हीरानगर का क्षेत्र पूरी तरह से सीमांत है। ऐसे में विधायक के बेटे का लापता होना तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें- क्या जम्मू-कश्मीर में राशन दुकानों का बदलेगा सिस्टम? नई FPS से पुरानी दुकानों तक पर नजर; दूरदराज इलाकों पर भी फोकस